बड़वानी में हिंदू जागरूकता और दीपावली मिलन समारोह:विधायक के बेटे ने दिया इंदौर के कपड़ा बाजार उदाहरण, बोले- उनकी लड़ाई ‘जिहादी मानसिकता’

बड़वानी21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बड़वानी जागृत हिंदू मंच ने 28 नवंबर की रात वृंदावन गार्डन में हिंदू जागरूकता और दीपावली मिलन समारोह किया। सामूहिक सहभोज भी हुआ। आयोजन देर रात तक चला। इसमें नगर और ग्रामीण इलाकों से लोग शामिल हुए।

.

मुख्य वक्ता भाजपा नेता और विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्यसिंह गौड़ ने हिंदू समाज के सामने मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर बात की। उन्होंने जागरूकता, संस्कार, आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी का महत्व बताया।

गौड़ ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना, आपसी मेल-जोल और संगठन को मजबूत करने पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने बहन-बेटियों को ‘जिहादी मानसिकता’ के दुष्चक्र से बचाने की बात कही।

इंदौर के कपड़ा बाजार का दिया उदाहरण

स्थानीय मीडिया से बातचीत में गौड़ ने कहा कि इंदौर के कपड़ा बाजार में मुस्लिम सेल्समैन और व्यापारियों को काम करने से मना किया गया है। उन्होंने कहा, “मेरे पास कई बार लव जिहाद की शिकायतें आ चुकी हैं। यह षड्यंत्र अब कोई कल्पना या मनगढ़ंत बात नहीं है। हमारे कपड़ा बाजार में ज्यादातर महिलाएं आती हैं और मुस्लिम सेल्समैन उन्हें लव जिहाद में फंसा लेते हैं।”

भाजपा नेता और विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा कि उनकी लड़ाई ‘जिहादी मानसिकता’ के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी समाज विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल "जिहादी मानसिकता" के खिलाफ है। यदि सभी मुसलमान बुरे नहीं हैं, तो अच्छे लोगों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

सहभोज भी हुआ

कार्यक्रम में व्याख्यान और सामाजिक संवाद के साथ दीपावली मिलन समारोह हुआ। इसके बाद सामूहिक सहभोज में लोग साथ बैठे। आयोजन के लिए जागृत हिंदू मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख रास्तों और अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया था।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जागृत हिंदू मंच के अध्यक्ष कृष्णा गोले, महामंत्री दीपक जेमन, कार्यक्रम संयोजक अमित उपाध्याय, सह संयोजक स्मिता अत्रे, राजेश राठौड़, हिंदू संगठन से उषा वासनीया, बालकृष्ण सोनगरा, सुनील गुप्ता, डॉ. कमलेश चोयल, भगवती प्रसाद सोनी, आशीष मेहरा, विपिन गुप्ता, नितिन बद्रीलाल अग्रवाल, राजसिंह चौहान, राजेंद्र चौहान, राजेंद्र देवड़े, नीलेश गुप्ता, मोहन गोले, जितेंद्र देवजीत एवं कृष्णाकांत शर्मा सहित मंच के कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links