कार में भरी थी किंगफिशर बीयर की 15 पेटियां:पुलिस को देख वाहन छोड़कर चालक भागा; अंग्रेजी शराब सहित 10.90 लाख रुपए का माल जब्त

भिंड3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड में कार में शराब पकड़ी - Dainik Bhaskar
भिंड में कार में शराब पकड़ी

भिंड में अवैध शराब की तस्करी के लिए कार का इस्तेमाल किया जा रहा था। तस्कर महावीर गंज से सुभाष नगर की ओर कार में किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बीयर की 15 पेटियां लेकर जा रहा था।

.

पुलिस को इसकी भनक लगी तो विजयलक्ष्मी गार्डन के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

तलाशी लेने पर कार के अंदर बीयर की पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब के साथ कार भी जब्त कर ली। जब्त माल की कुल कीमत 10 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी 07 एक्यू 3835 नंबर की फ्रॉन्स कार में अवैध शराब भरकर महावीर गंज से सुभाष नगर की तरफ ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही टीआई अनीता गुर्जर ने पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने विजयलक्ष्मी गार्डन के पास सुभाष नगर में घेराबंदी कर संदिग्ध कार को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बीयर की 15 पेटियां रखी मिलीं। पुलिस ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में शराब जब्त की। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10.90 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links