दोस्त को बचाने आए युवक के पेट में घोंपा चाकू:भोपाल में कंधा टकराने पर हुआ विवाद, ईंट-पत्थर भी मारे; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में कंधा टकराने की मामूली बात पर हुए विवाद में चार युवकों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। 23 नवंबर की रात लहारपुर स्थित 70 क्वार्टर में हुई इस घटना में बीच-बचाव करने आए 22 वर्षीय करण आदिवाल के पेट पर धारदार हथियार से वार किय

.

गंभीर रूप से घायल करण को एम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि कटारा हिल्स पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कंधा टकराने पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 नवंबर की रात करीब 9:15 से 10:30 बजे के बीच हनुमान मंदिर के पास गली की है। 24 वर्षीय शुभम महिरे अपने दोस्त करण आदिवाल और अंशु के साथ अपने मामा संजय मोरे के घर आया था। गली से निकलते समय शुभम का कंधा आदित्य से टकरा गया, जिस पर आदित्य ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

शुभम के विरोध करने पर आदित्य ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर शुभम और करण के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बचाव करने आए दोस्त के पेट पर मारा हथियार

मारपीट के दौरान करण ने अपने दोस्त शुभम को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, धनराज उर्फ धनुआ ने धारदार हथियार से करण के पेट पर वार किया, जबकि नागेंद्र उर्फ नगुआ और नितिन राव ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस हमले में करण के पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया।

कुछ घंटों में पकड़े गए चारों आरोपी

शुभम की शिकायत पर कटारा हिल्स पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/26 के तहत बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115(2), 296, 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर कुछ ही घंटों में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links