- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Damoh Illegal Liquor Seizure | Police Arrest Three Including Shop Manager
बाइक से ले जा रहे थे 56 लीटर शराब जब्त:दुकान के गद्दीदार सहित 3 गिरफ्तार; चौथे आरोपी की तलाश जारी
- कॉपी लिंक

दमोह के कोतवाली थाना पुलिस ने दमोह बायपास मार्ग पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56.07 लीटर देशी शराब और दो बाइक जब्त की गई हैं। पूछताछ के आधार पर शराब दुकान के गद्दीदार को भी गिर
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए दो युवक
कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी बायपास रोड पर अखिलेश चौरसिया के गेट के सामने दो व्यक्ति बाइक पर बैग में अवैध शराब लेकर खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करण पिता चरण सिंह ठाकुर निवासी खजरी मोहल्ला और चंदन उर्फ निर्वेश पिता जागेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी सिविल वार्ड नंबर 3 को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 56.07 लीटर देशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में शराब दुकान के गद्दीदार का नाम आया
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब पुरैना तालाब स्थित देशी शराब दुकान के गद्दीदार लखन पिता बसंत गुप्ता से लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने लखन को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में चौथे आरोपी गोलू सैनी की तलाश जारी है।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शराब और दोनों बाइक जब्त की गई हैं। पुलिस अब शराब की सप्लाई और इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।






















