देवास पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को DGP ने किया सम्मानित:11 हजार बदमाशों पर कार्रवाई, साइबर ठगी के 1.10 करोड़ रुपए होल्ड कराए

देवास52 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

देवास पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर काम के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने सम्मानित किया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें DGP प्रशस्ति पत्र और डिस्क दिए गए। यह सम्मान अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, चोरी के मामलों का खु

.

देवास जिले में पुलिस ने 11,086 आदतन अपराधियों को 65.85 करोड़ रुपए की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया। बाउंड का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के खिलाफ 650 मामले कोर्ट में पेश किए गए। इनमें 147 मामलों में अंतिम फैसला हुआ और 48 बदमाशों को जेल भेजा गया। वहीं, 104 मामलों में 22.80 लाख रुपए की बाउंड राशि शासन पक्ष को वसूल कराई गई। इस काम के लिए प्रधान आरक्षक राहुल जायसवाल को सम्मानित किया गया।

साइबर ठगी के 82 लाख रुपए पीड़ितों को लौटाए

पिछले छह महीनों में देवास पुलिस ने साइबर ठगी के 1.10 करोड़ रुपए होल्ड कराए। कोर्ट की प्रक्रिया के जरिए 82 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए। इससे 249 लोगों को राहत मिली। इसके अलावा साइबर जागरूकता और समय पर समझाइश देकर डिजिटल अरेस्ट के 129 प्रयास नाकाम किए गए। इस काम के लिए प्रधान आरक्षक सचिन चौहान और शिवप्रताप सिंह सेंगर को सम्मान मिला।

हत्या के मामलों में 100% की कमी

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को अपराध नियंत्रण और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में हत्या के मामलों में 100%, हत्या के प्रयास में 50% और दुष्कर्म के मामलों में 40% की कमी दर्ज की गई। पिछले दो वर्षों में थाना क्षेत्र में हत्या की कोई घटना नहीं हुई।

इसके अलावा साइबर ठगी के 98 आवेदकों को 16 लाख 41 हजार 288 रुपए वापस दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।

23 लाख की चोरी का खुलासा, पूरा सामान बरामद

अमलतास विश्वविद्यालय में हुई 23 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया था। टीम ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करने वाली टीम के निरीक्षक अमित सोलंकी (तत्कालीन थाना प्रभारी, बैंक नोट प्रेस), सहायक उप निरीक्षक अजय शर्मा, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु सिंह और आरक्षक संदीप को सम्मानित किया गया।

नक्सल अभियान और कोर्ट में पैरवी के लिए भी सम्मान

बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सतवास थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पाल को भी DGP प्रशस्ति पत्र और डिस्क से सम्मानित किया गया।

वहीं, कोर्ट में मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए रीडर शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेश भारद्वाज को सम्मान मिला। उनके प्रयासों से जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच 13 चिन्हित मामलों में फैसले आए। इनमें 11 मामलों में दोषियों को सजा हुई। इस तरह दोषसिद्धि का प्रतिशत 86 रहा।

हिट एंड रन के 81 पीड़ित परिवारों को 73.50 लाख की मदद

हिट एंड रन मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सहायक उप निरीक्षक सतीश पांडे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 81 मामलों में पीड़ितों को कुल 73.50 लाख रुपए की सहायता दिलाई गई।

FIR से चार्जशीट तक की प्रक्रिया को बनाया डिजिटल

पुलिस की कार्यप्रणाली को तकनीक आधारित बनाने और FIR से लेकर चार्जशीट तक की प्रक्रिया को डिजिटल करने में योगदान के लिए CCTNS शाखा के सहायक उप निरीक्षक अनिल भाटिया, प्रधान आरक्षक अभिषेक भैरवे और महिला आरक्षक मोनिका नागर को सम्मानित किया गया।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links