- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- Dewas Railway Station Mock Drill | Train Collision Rescue Operation
देवास स्टेशन पर ट्रेन-मालगाड़ी की टक्कर की मॉक ड्रिल:बोगियों से 20 से ज्यादा यात्रियों को निकाला, रेलवे-पुलिस और SDRF ने लिया हिस्सा
- कॉपी लिंक

देवास रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर की मॉक ड्रिल हुई। इसमें बोगियों में फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। यह वास्तविक हादसा नहीं था।
मॉक ड्रिल में 20 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया दिखाई गई। घायलों को स्ट्रेचर पर बाहर लाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। अभ्यास में राहत सामग्री पहुंचाने और घायलों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया भी शामिल थी।
करीब दो घंटे चली इस ड्रिल में रेलवे के बचाव दल, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने हिस्सा लिया। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत यह अभ्यास किया गया।

इसका मकसद रेल हादसे के समय बचाव कार्य जल्द शुरू करने और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की तैयारी परखना था। अपर मंडल रेल प्रबंधक केएल मीना ने बताया कि मॉक ड्रिल से आपात स्थिति में रेलवे के बचाव दल की तैयारी और काम करने की क्षमता जांची जाती है।






















