फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादीशुदा महिला से रेप:पहले दिल्ली, फिर मुंबई ले गया; सात दिनों तक होटल में रखा, आरोपी की जमानत खारिज

गुना31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। - Dainik Bhaskar
जिला कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। आरोपी महिला को अपने साथ ग्वालियर से दिल्ली और फिर मुंबई ले गया। दिल्ली में दो दिन और मुंबई के एक होटल

.

मामला सितंबर का है। महिला के पति ने 19 सितंबर को कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 19 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह पत्नी से टिफिन लेकर काम पर चला गया था। शाम करीब 8 बजे उसकी भाभी ने फोन कर बताया कि पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बच्चे घर आ गए हैं।

पति घर पहुंचा तो पत्नी नहीं मिली। घर में रखे जेवर और बचत के पैसे भी गायब थे। उसने मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और महिला को बरामद कर लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाईं।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, फोटो खींचकर करने लगा ब्लैकमेल

कोर्ट में महिला ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान हुई थी। नवंबर 2025 में वह पहली बार गुना के एक होटल में उससे मिली थी। वहां दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे। इस दौरान आरोपी ने उसे किस करते समय फोटो खींच लिए थे। इसके बाद करीब छह महीने तक दोनों की बातचीत होती रही।

महिला के मुताबिक, आरोपी उससे पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देता था। उसने महिला के फोटो इंस्टाग्राम पर उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज दिए। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और आरोपी से बातचीत बंद कर दी।

धमकी देकर ग्वालियर से दिल्ली और मुंबई ले गया

महिला ने कोर्ट को बताया कि आरोपी आए दिन फोन कर धमकी देता था। इसी डर के कारण वह सितंबर में उसके साथ चली गई। आरोपी उसे बस से पहले ग्वालियर और फिर दिल्ली ले गया। दोनों वहां दो दिन रुके। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी उसे मुंबई ले गया। वहां एक होटल में दोनों सात दिन तक रुके। महिला के अनुसार, आरोपी ने वहां भी उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था।

कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध, जमानत देना उचित नहीं

आरोपी शादाब खान (22), पिता मकसूद खान, निवासी पर्वतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत देना उचित नहीं है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links