'सांसदों को 150 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही बीजेपी':दिग्विजय सिंह सिंह बोले, पंचायतों जैसी जुगाड़ कर रहे मोदी-शाह

गुना15 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को झांसी में पूर्व सीएम ने लोगों को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar
रविवार को झांसी में पूर्व सीएम ने लोगों को संबोधित किया।

परिसीमन बिल को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को झांसी में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सत्र में जिस बिल को हराया जा चुका है, उसे दोबारा लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सौदेबाजी चल

.

दिग्विजय सिंह इन दिनों उत्तरप्रदेश में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को उनकी यात्रा झांसी जिले में पहुंची। यहां नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आने वाले परिसीमन बिल को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि जो ईमानदार है, वह कभी नहीं बिकेगा। बिकाऊ माल टिकाऊ नहीं होता। उन्होंने मध्य प्रदेश में सरकार गिरने का जिक्र करते हुए कहा कि जीतकर आए लोग बिक गए और बड़े-बड़े नेता, यहां तक कि महाराजा भी बिक गए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह 1973-74 से इस विचारधारा को फासीवादी बताते रहे हैं। उनके मुताबिक, इस विचारधारा के लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और वे संविधान बदलना चाहते हैं।

दिग्विजय सिंह की यात्रा रविवार को झांसी पहुंची।
दिग्विजय सिंह की यात्रा रविवार को झांसी पहुंची।

पंचायत के परिसीमन से की तुलना

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार लोकसभा सीटें डेढ़ गुना करने की बात कह रही है। इससे लोगों को लगेगा कि सीटें बढ़ना अच्छा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में सीटें 107 हो जाएंगी। उन्होंने लोगों से इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं देने की अपील की।

उन्होंने पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के परिसीमन के दौरान लोग अपने गांव को किसी खास पंचायत में शामिल कराने के लिए प्रयास करते हैं। इसी तरह मोदी और शाह विधानसभा और लोकसभा सीटों के परिसीमन में अपने हिसाब से बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

पूर्व सीएम ने बीजेपी पर सांसदों को खरीदने के आरोप लगाए।
पूर्व सीएम ने बीजेपी पर सांसदों को खरीदने के आरोप लगाए।

धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की जताई आशंका

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा सीटें बढ़ाने की आड़ में धार्मिक आधार पर राजनीतिक और चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए सीटों के बंटवारे में धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की आशंका जताई।

उन्होंने महिला आरक्षण और अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में अभी जनगणना की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, इसके बावजूद परिसीमन और आरक्षण से जुड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links