- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- Jaivardhan Singh Writes To CM Mohan Yadav For Health Workers Reappointment
कोरोना काल में सेवा देने वालों को रोजगार की मांग:गुना में जयवर्धन सिंह ने सीएम को पत्र लिखा, 4 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को फिर मिले नौकरी
- कॉपी लिंक

कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज करने वाले करीब 4 हजार स्वास्थ्यकर्मी अब बेरोजगार हैं। उनकी दोबारा नियुक्ति और परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देने की मांग उठी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री, राघौगढ़ विधायक और जिला कांग्र
जयवर्धन सिंह ने पत्र में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के हजारों डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियनों, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ ने दिन-रात काम किया था। इन स्वास्थ्यकर्मियों ने संक्रमित मरीजों का इलाज किया और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि महामारी का संकट कम होने के बाद इन स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इससे करीब 4 हजार लोग बेरोजगार हो गए। इनमें कई ऐसे हैं, जिनके परिवार पूरी तरह उनकी आय पर निर्भर हैं। नौकरी जाने के बाद उन्हें आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री से कीं ये चार मांगें
जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोरोना काल में सेवा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पदों पर प्राथमिकता से दोबारा नियुक्त किया जाए। नियुक्ति में उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पहले की सेवाओं को ध्यान में रखा जाए।
उन्होंने पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी की है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भविष्य में होने वाली भर्तियों में कोरोना काल में काम कर चुके अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही है।
जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि महामारी के कठिन दौर में स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं और उनके परिवारों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सहानुभूतिपूर्वक फैसला लिया जाए। इससे करीब 4 हजार प्रभावित स्वास्थ्यकर्मियों को फिर से रोजगार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिल सकेगा।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















