- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Damoh Post Office Officer Arrested By CBI For Taking Bribe
ड्यूटी पर जॉइनिंग के बदले मांगी रिश्वत, CBI ने दबोचा:दमोह में डाक निरीक्षक को 8000 लेते पकड़ा; सागर आवास में तलाशी जारी
- कॉपी लिंक

दमोह प्रधान डाकघर के उप मंडलीय डाक निरीक्षक को ड्यूटी पर दोबारा जॉइनिंग कराने के एवज में रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। सीबीआई (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की टीम ने अधिकारी विनय शंकर अग्रवाल को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे सोमवार को रंगे हा
यह कार्रवाई शिकायतकर्ता हितेश की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता हितेश से ड्यूटी पर दोबारा जॉइनिंग कराने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। तय योजना के तहत सीबीआई की टीम ने प्रधान डाकघर स्थित आरोपी के कार्यालय में दबिश दी और उसे रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
कार्यालय और सागर स्थित आवास पर भी तलाशी
गिरफ्तारी के बाद टीम ने रिश्वत के 8 हजार रुपए आरोपी के कार्यालय की टेबल की दराज से बरामद किए। इस कार्रवाई के तहत सीबीआई ने दमोह स्थित कार्यालय के साथ-साथ आरोपी के सागर स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया, ताकि मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य और दस्तावेज जुटाए जा सकें।
प्रारंभिक कार्रवाई और पूछताछ पूरी करने के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी विनय शंकर अग्रवाल को न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच जारी है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















