- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Dhar Vs Khandwa Semifinal | Khargone Cricket Tournament News
क्रिकेट मैच क्वार्टर फाइनल में धार ने बड़वानी को हराया:अब सेमीफाइनल में खंडवा से भिड़ेगी; विजेता का फाइनल में मेजबान खरगोन से मुकाबला
- कॉपी लिंक

खरगोन में चल रही संभागीय अंतर जिला लेदर बॉल क्रिकेट मैच के क्वार्टर फाइनल में धार ने बड़वानी को पहली पारी में 51 रन की बढ़त के आधार पर हराया। इस जीत के साथ धार ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उसका मुकाबला खंडवा से होगा। विजेता टीम फाइनल में मेजबान खर
स्टेडियम मैदान पर हुए आखिरी क्वार्टर फाइनल में धार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। तेजपाल जाट के 40 रन की मदद से टीम ने 57.1 ओवर में 215 रन बनाए। बड़वानी के रूपिन पाटीदार ने 5 विकेट लिए।
जवाब में बड़वानी की टीम 50.3 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। द्रविड़ ने 57 रन बनाए, लेकिन टीम पहली पारी में बढ़त नहीं ले सकी। धार के सूरज धाकड़ ने 6 विकेट लिए।

दूसरी पारी में धार ने वंश जोशी के 83 रन की मदद से 9 विकेट पर 308 रन बनाए। बड़वानी के रूपिन पाटीदार ने 3 विकेट लिए। पहली पारी में मिली 51 रन की बढ़त के आधार पर धार को विजेता घोषित किया गया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















