पीएम मोदी ने नशे से दूर रहने की अपील की:खरगोन में भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात, विधायक बोले- जनता से संवाद से बढ़ रहा जुड़ाव

खरगोन5 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 140वें एपिसोड का रविवार को खरगोन में विभिन्न बूथों पर आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर कार्यक्रम सुना। पूर्व मंत्री और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार बूथ क्रमांक 104 स्थित

.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में चल रहे सेवा कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व का उल्लेख करते हुए सिख गुरुओं और उनके सेवक शोभासिंह की जयंती पर भी नमन किया।

जनता से संवाद से बढ़ता है जुड़ाव विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि मन की बात प्रेरणादायक कार्यक्रम है। इसके माध्यम से कई विषयों को जानने और समझने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री अलग-अलग मुद्दों पर सीधे जनता से संवाद करते हैं। इससे लोगों का उनके प्रति जुड़ाव बढ़ता है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, लोक निर्माण सभापति धीरेंद्र चौहान, रवि वर्मा, अजय राठौड़, संतोष सोलंकी, संतोष पाटीदार, अरविंद पाटीदार और सुनीता गांगले सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links