शिवपुरी में 20 लाख का गेहूं खरीदा, पेमेंट नहीं दिया:इधर, 19 लाख दिए, लेकिन मकान की रजिस्ट्री दूसरे के नाम, एपसी ऑफिस में शिकायतें

शिवपुरी।41 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले में मंगलवार को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद बड़ी संख्या में पीड़ित अपनी शिकायतें लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, गेहूं की फसल के पैसे हड़पने और नशे के कारोबार का विरोध करने पर मारपीट किए जान

.

करैरा क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा की रोशनी पांडे, पवित्रा लोधी और पुष्पा लोधी समेत छह महिलाओं ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी उपज के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।

महिलाओं ने बताया कि 8 मई 2026 को गांव के दीपक उर्फ कल्लन साहू, अशोक साहू, सोनू साहू, राहुल साहू और विकास साहू उनकी गेहूं की फसल खरीदकर ले गए थे। उस समय एक-दो दिन में पूरा भुगतान करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी 18 से 20 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। महिलाओं का आरोप है कि जब वे अपनी मेहनत की कमाई मांगती हैं, तो आरोपी गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

मकान के सौदे में 19 लाख की ठगी

इसी गांव बड़ौरा के रहने वाले गणेशराम साहू ने भी सोनू साहू और उसके भाइयों दीपक व अशोक पर 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, 15 नवंबर 2025 को 19 लाख रुपए में एक मकान खरीदने का एग्रीमेंट हुआ था।

गणेशराम का आरोप है कि पूरी रकम चुकाने के बावजूद आरोपियों ने उनके नाम मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई और धोखे से वह मकान किसी दूसरी महिला के नाम कर दिया। इतना ही नहीं, उनका 10 लाख रुपए का चेक भी बैंक खाते में जमा नहीं हो सका।

स्मैक और जुआ-सट्टा का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

तीसरे मामले में लालमाटी आजाद नगर निवासी राजू शाह ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने पर मारपीट किए जाने की शिकायत की है। राजू का आरोप है कि उनके पड़ोस में स्मैक बेचने के साथ-साथ जुआ-सट्टा भी धड़ल्ले से चलता है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कालू खान, शानू खान और असलम खान ने रात के समय उनके घर में घुसकर मारपीट की।

राजू शाह ने बताया कि इस घटना के बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। उनका कहना है कि इस अवैध धंधे को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links