• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • 33 Groups Participated In The Kalash Yatra Held After The Puja On The Banks Of The Shipra River In The Morning.

सुबह शिप्रा तट पर पूजन के बाद निकाली कलश यात्रा में 33 दलों ने की सहभागिता

उज्जैन1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

.

अखिल भारतीय कालिदास समारोह की देव प्र​बोधिनी एकादशी शुक्रवार से शुरुआत हुई। सुबह शुभारंभ की मंगल कामना के साथ कालिदास अकादमी परिसर में मंगल कलश की घट स्थापना की गई। इसके पूर्व सुबह 7 बजे रामघाट पर पवित्र शिप्रा नदी के जल से मंगल कलश को अभिमंत्रित भाव के साथ पूर्ण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद मंगल कलश को हरसिद्धि मंदिर, बड़ा गणेश मंदिर और भगवान महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन कराए गए।

शिप्रा तट पर आयोजित पूजन में अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे, केंद्रीय कालिदास समिति के सदस्य रूप पमनानी, सम्राट विक्रमादित्य विवि के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज, कालिदास समिति के सचिव प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा, डॉ. संदीप नागर आदि उपस्थित थे। इसके बाद टावर चौक से अकादमी परिसर तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में निगम सभापति कलावती यादव विशेष रूप से सम्मिलित रहीं। यात्रा मार्ग पर रंगोली दलों ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। यात्रा में 33 सांस्कृतिक दलों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया।

विभिन्न बैंड दलों के साथ घोष पथक और पुलिस बैंड की प्रस्तुतियां भी हुई। कालिदास के साहित्य पर आधारित झांकियां भी निकालीं। कृष्ण वर्मा के मालवा लोक कला केंद्र के माच कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। गिरधारीलाल गेहलोत के दर्शन लोक कला मंडल ने मयूर, घोड़ा और छतरी लोक कलाओं के माध्यम से लोक जीवन के रंग बिखेरे। सोमेश शर्मा और सीमा राजोरिया के नेतृत्व में घोष दल एवं लाजिम दल ने प्रस्तुतियां दीं। दिव्य शक्ति पारंपरिक कला केंद्र की बालिकाओं ने रजनी नरवरिया और मीनाक्षी चौधरी के नेतृत्व में लाठी कला का प्रदर्शन किया। मार्ग में विभिन्न समाजों आैर सामाजिक संगठनों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह आज, केंद्रीय मंत्री आैर मुख्यमंत्री होंगे शामिल अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विधिवत शुभारंभ शनिवार को होगा। उद्घाटन समारोह अकादमी परिसर स्थित संकुल हॉल में शाम 6 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी करेंगे। विशेष अतिथियों के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, जिले के सभी विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत शाम 7 बजे से पद्मश्री उषा बारले (छत्तीसगढ़) द्वारा पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links