कार्तिक पूर्णिमा पर MP में आस्था की डुबकी:शिप्रा से नर्मदा तक रौनक, शाम को दीपदान, बांद्राभान मेला शुरू; सागर में जलेंगे एक लाख दीप

उज्जैन4 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

MP में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया है। उज्जैन में मंगलवार सुबह से ही शिप्रा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रामघाट, नरसिंह घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर देशभर से पहुंचे लोगों ने पुण्य स्नान कर दान-पुण्य किया।

.

शाम को रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करेंगे। इसके लिए शाम 4 बजे से घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नदी में बचाव दल के साथ एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

उज्जैन की शिप्रा नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान।
उज्जैन की शिप्रा नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान।
मुलताई की ताप्ती नदी पर कार्तिक पूर्णिमा के पहले ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया।
मुलताई की ताप्ती नदी पर कार्तिक पूर्णिमा के पहले ही लोगों ने स्नान शुरू कर दिया।

प्रदेश के कई शहरों में स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर उज्जैन के अलावा प्रदेश के कई शहरों और तीर्थस्थलों पर भी स्नान, पूजन और दीपदान के आयोजन होंगे। बैतूल में माचना नदी का जन्मोत्सव और दीपदान होगा, जबकि सागर की लाखा बंजारा झील में एक लाख दीप जलाए जाएंगे। बरमान, मुलताई और ओंकारेश्वर में भी श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। वहीं नर्मदापुरम के बांद्राभान मेला शुरू हो जाएगा।

दीपदान से यम की यातनाओं से मुक्ति की मान्यता

पंडित अमर डिब्बेवाला ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक देव दीपावली मनाने की परंपरा है।

मान्यता है कि पूर्णिमा की शाम नदी में दीपदान करने से यम की यातनाओं से मुक्ति मिलती है। इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा के घाटों पर दीपदान करते हैं। वाराणसी, हरिद्वार और नर्मदा तटों पर भी स्नान, दान और दीपदान की परंपरा निभाई जाती है।

रात 8.23 बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि

ज्योतिषविद् पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर कृतिका नक्षत्र और परिघ योग का संयोग रहेगा। पूर्णिमा तिथि रात 8.23 बजे तक रहेगी।

परिघ योग शाम 4.06 बजे तक और कृतिका नक्षत्र रात 11.25 बजे तक रहेगा। इस दिन नदी में स्नान, सूर्य को अर्घ्य, भगवान विष्णु और त्रिपुरारी महादेव की पूजा, दीपदान तथा अन्न-वस्त्र का दान पुण्यदायी माना जाता है।

महेश्वर में 24 नवंबर से निमाड़ उत्सव

महेश्वर में 24 नवंबर से निमाड़ उत्सव की शुरुआत होगी। पहले दिन शाम 7 बजे नर्मदा आरती के बाद निमाड़ी गायन और भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। 25 नवंबर को गणगौर नृत्य, मणियारो रास नृत्य और निमाड़ी कवि सम्मेलन आयोजित होंगे। 26 नवंबर को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links