- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Vikramaditya University Got Four Medals In Arm Wrestling.
आर्म रेसलिंग में विक्रमादित्य विवि को चार पदक मिले
- कॉपी लिंक
उज्जैन | स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित अभा अंतर-विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा एवं खेल अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने चार पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कि
प्रतियोगिता में यावर अली ने 110+ किग्रा भार वर्ग में राइट हैंड मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता, जबकि लेफ्ट हैंड मुकाबले में रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में योगिता राज गोस्वामी ने 90+ किग्रा भार वर्ग के राइट हैंड मुकाबले में रजत पदक जीतकर सफलता दिलाई। वहीं कबीर खान ने 110 किग्रा भार वर्ग के राइट हैंड मुकाबले में कांस्य पर कब्जा जमाया। डॉ. वीरेंद्र चांवरे के अनुसार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास और तकनीकी तैयारी की थी, जिसका परिणाम राष्ट्रीय मंच पर चार पदकों के रूप में सामने आया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















