- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Sachin Pilot In Amritsar | Punjab CM Bhagwant Mann Joke Statement
अमृतसर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट:बोले- CM सिर्फ चुटकुले सुनाते हैं, हर मुद्दे पर मजाक किया; AAP सरकार का इकबाल खत्म
अमृतसर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार, भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन और कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर खुलकर बात की। पायलट ने दावा किया कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस प्रदेश
.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहब ने पिछले 5 सालों में केवल चुटकुले ही सुनाए हैं और हर मुद्दे पर हंसी-मजाक किया है। सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए थी, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब उनके विधायकों पर से भी लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है।
5 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोले सचिन पायलट…
- अकाली गठबंधन पर हमला: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा गठबंधन की चर्चाओं पर सचिन पायलट ने दोनों दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन टूटा था, तब भाजपा ने अकाली दल के खिलाफ कई गंभीर बयान दिए थे। तीन कृषि कानूनों, किसान आंदोलन और नशे के मुद्दे पर दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ बोलती रही हैं। अब चुनाव नजदीक आते ही दोनों दल अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए मजबूरी में एक-दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं।
- AAP सरकार पर साधा निशाना: पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। जनता बदलाव चाहती है। पंजाब सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य है, इसलिए यहां गंभीर और जिम्मेदार सरकार की जरूरत है। पायलट ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने गंभीर मुद्दों पर ठोस काम करने के बजाय हंसी-मजाक में समय बिताया है। कांग्रेस ही पंजाब को बेहतर विकल्प दे सकती है।
- भाजपा के डबल इंजन पर तंज: भाजपा के डबल इंजन सरकार के दावों पर भी पायलट ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता और चुनावी नतीजे भाजपा को जवाब दे चुके हैं। अब पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए कि उसके डबल इंजन सरकार के दावे क्यों सफल नहीं हो रहे।
- UP में सपा-कांग्रेस साथ लड़ेंगी चुनाव: उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर पायलट ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा। उन्होंने गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया।
- योग्यता के आधार पर मिलेंगे टिकट: पंजाब में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर पायलट ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है और स्क्रीनिंग कमेटी का गठन हो चुका है। उम्मीदवारों के नाम पर पार्टी मुख्यालय में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि टिकट का फैसला योग्यता, जनता से मिले फीडबैक और जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। इसके बाद पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
खबर अभी बाकी है!
पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें
खबर अभी बाकी है!
पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें






















