शिअद अमृतसर ने एसजीपीसी मुख्यालय के बाहर दिया धरना

अमृतसर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | अमृतसर

.

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के वर्करों ने एसजीपीसी के चुनावी इजलास के दौरान एसजीपीसी मुख्यालय के बाहर सराय प्रवेश द्वार पर धरना दिया। 3 घंटे चले धरने को संबोधित करते हुए प्रधान सिमरनजीत सिंह मान व अन्यों ने प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से एसजीपीसी के आम चुनाव करवाने के लिए केंद्र पर दबाव डालने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि दशकों से एसजीपीसी केंद्र से चुनाव करवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर औपचारिकता कर रही है, जबकि वास्तव में अकाली सरकार का हिस्सा रही भाजपा शिअद प्रधान सुखबीर बादल के इशारे पर चुनाव नहीं करवा रही है क्योंकि सुखबीर को मालूम है कि अगर चुनाव हुए तो वह बुरी तरह चुनाव हार जाएंगे तथा विरोधी गुट के सदस्य एसजीपीसी के प्रधान का चयन करने में सफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के आम चुनाव हर 5 साल बाद अनिवार्य तौर से होने चाहिए जबकि 15 साल हो चुके हैं अभी तक साल 2011 के बाद से ही चुनाव नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी हार के डर से ही शिअद बादल के प्रधान सुखबीर बादल चुनाव करवाने के लिए केंद्र को नहीं कह रहे हैं। प्रधान धामी भी बादल की कठपुतली व सिपाही होने के नाते केंद्र सरकार से इसे लेकर कोई संपर्क कर ही नहीं रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links