पंजाब के कर्मचारियों की रैली 29 नवंबर को:संगरूर में AAP नेता अमन अरोड़ा के घर के बाहर जुटेंगे, नकोदर में दिया न्योता

नकोदर30 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
नकोदर में रैली का न्योता देते कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
नकोदर में रैली का न्योता देते कर्मचारी।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सांझा मंच पंजाब 29 नवंबर 2026 को सुनाम में आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के घर के बाहर रैली करेगा।

.

पंजाब के अलग-अलग विभागों में जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए NPS कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। गुरुवार को नकोदर में रैली में शामिल होने का न्योता देते हुए सांझा मंच ने पूरे कर्मचारी वर्ग से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : वेद राज

इस दौरान, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के जिला कन्वीनर वेद राज जालंधर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

उनके मुताबिक, सरकार ने सत्ता में आने के बाद अधिसूचना जारी की, लेकिन स्कीम लागू करने के लिए जरूरी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अब तक जारी नहीं की।

कमेटी के सलाहकार कुलदीप वालिया ने कहा कि सरकार की नीति से जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों में निराशा और गुस्सा है।

कर्मचारी संगठनों से रैली में शामिल होने का आह्वान

पुरानी पेंशन बहाली जॉइंट फोरम पंजाब ने कर्मचारियों, पेंशनरों और अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनों से रैली में शामिल होने की अपील की है। फोरम ने खास तौर पर 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों से सुनाम पहुंचने को कहा है।

नेताओं ने कहा कि कर्मचारी संगठनों को निजी और संगठनात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होना चाहिए। उनका कहना है कि इससे सरकार पर अपना वादा पूरा करने का दबाव बनेगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर प्रेम खलवाड़ा, करनैल फिल्लौर, संदीप सिंह, अशोक कुमार, अमरजीत भगत, कस्तूरी लाल, धर्म पाल, प्रदीप कुमार, रमन कुमार, अजय कुमार, कुलविंदर कुमार, रविंदर कुमार, राकेश कुमार, कुलवंत रुरका, मुकेश कुमार और अन्य साथी मौजूद थे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links