- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Punjabi Truck Driver Gurkirat Singh Kharoud Death In USA | Fatehgarh
पंजाबी ट्रक ड्राइवर की अमेरिका में मौत:टायर चेक करते समय दूसरा ट्रक कुचल गया; इकलौता बेटा था, जनवरी में होनी थी शादी
- कॉपी लिंक

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले पंजाबी ट्रक ड्राइवर की अमेरिका में दूसरे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह खरौड़ (27) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गुरकीरत अपने ट्रक के टायर को देख रहा था। इसी दौरान दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह घटना 18 नवंबर को माइल सिटी के पास फॉलन क्षेत्र में इंटरस्टेट-94 (I-94) पर हुई। इसे लेकर पुलिस ने 28 नवंबर को कार्रवाई हुई, जिसके बाद मामला हाइलाइट हुआ।
इस मामले में दूसरे ट्रक के 30 वर्षीय ड्राइवर का नाम सामने आया है, जो बिलिंग्स (मोंटाना) का निवासी बताया जा रहा है और कथित तौर पर पीटरबिल्ट ट्रक चला रहा था।
घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ने कहा कि तेज हवा के कारण उसका ट्रक पर से संतुलन हट गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे के सही कारणों को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की जांच अभी जारी है।

जनवरी में शादी तय हुई थी
गुरकीरत अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में अब उसकी मां और दादी हैं। परिचितों और साथियों के अनुसार, अगले महीने यानी जनवरी 2027 में गुरकीरत की शादी तय थी।
यह उसका आखिरी फेरा था, जिसके बाद उसने एडमंटन में प्री-वेडिंग के लिए छुट्टियां बुक कर रखी थीं। दोस्तों ने बताया कि वह खुशमिजाज, सकारात्मक और ग्रुप की रौनक रहने वाला युवक था।
अमेरिकी भारतीयों ने कहा- फेक गो फंड से सावधान रहें लोग
इस बीच, गुरकीरत के साथ रहने वाले दोस्तों और परिचितों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फर्जी क्राउडफंडिंग अभियानों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब तक परिवार या साथियों की ओर से कोई आधिकारिक 'गो फंड मी' या अन्य चंदा अभियान शुरू नहीं किया गया है।
उन्होंने अपील की है कि यदि किसी के नाम पर कोई लिंक या अपील साझा की जा रही है, तो लोग बिना पुष्टि किए उस पर भरोसा न करें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।






















