- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Sukhbir Badal Meets BJP Leaders In Jalandhar | Akali BJP Alliance News
जालंधर में सर्बजीत मक्कड़ के घर पहुंचे सुखबीर:अकाली-भाजपा नेताओं से मुलाकात, बोले-यह पंजाब की जनता का गठबंधन
- कॉपी लिंक

जालंधर में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वह यहां पर भाजपा नेता सर्बजीत सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे। अकाली दल ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगरमियां तेज कर दी हैं। अक
इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि बीते दिन उनका कार्यक्रम अमृतसर में था, जिसके बाद वह रात में जालंधर पहुंचे और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, नेतृत्व तथा भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय खुशी का माहौल है और यह गठबंधन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश की जनता की अरदास का परिणाम है, जिसे परमात्मा ने स्वीकार किया है।

सुखबीर बोले-हमारा गठबंधन विरोधी ताकतों के खिलाफ सुखबीर बादल ने हाल ही में हुआ भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने इसे पंजाब की जनता का गठबंधन बताते हुए कहा कि यह विरोधी ताकतों के खिलाफ है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर वे लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर जाकर उनसे संवाद और मुलाकात कर रहे हैं।






















