कपूरथला में 27 नवंबर को बजेगा एयर रेड सायरन:ब्लैकआउट- रेस्क्यू का मॉक ड्रिल होगा; SDM ने लोगों से न घबराने की अपील की

कपूरथला32 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला में मॉक ड्रिल को लेकर विचार विमर्श करते अधिकारी। - Dainik Bhaskar
कपूरथला में मॉक ड्रिल को लेकर विचार विमर्श करते अधिकारी।

कपूरथला में 27 नवंबर की रात 8 बजे सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड वार्निंग, रेस्क्यू और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। यह अभ्यास पुरानी कचहरी में किया जाएगा। SDM जसजीत सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

.

बैठक में सिविल डिफेंस, नगर निगम, पंजाब होम गार्ड्स, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF), PSPCL और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

रात आठ बजे होगा मॉक ड्रिल : एसडीएम

SDM जसजीत सिंह ने बताया कि रात 8 बजे एयर रेड वार्निंग सिग्नल के साथ मॉक ड्रिल शुरू होगी। इस दौरान दो मिनट तक हाई-लो पिच में सायरन बजेगा। इसके बाद तय योजना के अनुसार ब्लैकआउट का अभ्यास होगा। उन्होंने लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की। जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मॉक ड्रिल में आग बुझाने, खोज और बचाव, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित जगह पहुंचाने, यातायात और भीड़ संभालने का अभ्यास किया जाएगा। इसका मकसद विभागों के बीच तालमेल और आपात स्थिति में उनकी तैयारी को परखना है।

कपूरथला में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम।
कपूरथला में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम।

दो मिनट बजेगा हाई-पिच सायरन

SDM ने बताया कि अभ्यास पूरा होने के बाद लगातार दो मिनट तक हाई-पिच सायरन बजेगा। यह 'ऑल क्लियर सिग्नल' होगा और लोगों को मॉक ड्रिल खत्म होने का संकेत देगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल है। इस साल इससे पहले भी एक अभ्यास किया जा चुका है। नियमित अभ्यास से आपात स्थिति की तैयारियों का आकलन किया जाएगा और कमियों की पहचान कर सुधार किया जाएगा।

SDM जसजीत सिंह ने शहरवासियों से कहा कि सायरन और ब्लैकआउट देखकर घबराएं नहीं। यह पहले से तय मॉक ड्रिल है और इसका किसी वास्तविक खतरे से संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links