लुधियाना में रातभर पुलिस की सख्त पहरेदारी:DCP और SSP ने नाइट डोमिनेशन के इंतजाम जांचे,थानों में औचक चैकिंग

लुधियाना38 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
थानों में आधी रात चैकिंग करते अधिकारी। - Dainik Bhaskar
थानों में आधी रात चैकिंग करते अधिकारी।

लुधियाना में बीती रात शहर और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए पुलिस की ओर से रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP इन्वेस्टीगेशन हरपाल सिंह और SSP लुधियाना रूरल डा. अंकुर गुप्ता ने थाना सुधार में पहुंचकर नाइट डो

.

उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और नाकाबंदी, ERV तथा पेट्रोलिंग टीमों को ब्रीफ किया।

अधिकारियों ने पुलिस टीमों को रातभर प्रभावी चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस की मौजूदगी मजबूत रहनी चाहिए और गश्त लगातार जारी रखी जाए।

DCP हरपाल सिंह थाने का रिकार्ड चैक करते हुए।
DCP हरपाल सिंह थाने का रिकार्ड चैक करते हुए।

DCP ने नाकाबंदियां की चैक

वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न नाकाबंदी पॉइंटों पर अचानक पहुंचकर चेकिंग की। इस दौरान नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

थानों में रजिस्ट्रर चैक किए। किन लोगों की शिकायतें पिछले 10 दिनों में आई है इसकी जानकारी ली और कितनों की शिकायतों का हल हुआ है यह भी देखा गया।

पुलिस अधिकारियों ने नाकाबंदी के दौरान चेकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से यह आदेश जारी किए है कि कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत उसे वेरीफाई करे। हर चौक और धार्मिक स्थलों के बाहर पैनी नजर रखे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links