राजा वड़िंग बोले- कैप्टन 5 लाख की रोटी खाते थे:सोने के लिए 4 कमरे, मच्छी चंडीगढ़ से आती थी; कांग्रेस का काम खराब किया

लुधियाना19 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
कैप्टन अमरिंदर सिंह और राजा वड़िंग।  - Dainik Bhaskar
कैप्टन अमरिंदर सिंह और राजा वड़िंग।

लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व CM व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस का काम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही खराब किया।

.

कैप्टन की रोटी पर 5 लाख खर्च होते थे। मच्छी और खाने का सामान चंडीगढ़ और लुधियाना से आता था। सोने के लिए 4 कमरे चाहिए होते थे। मिलने के लिए मावे वाला कुर्ता पायजामा चाहिए होता था।

इंसाफ यात्रा के दौरान वड़िंग ने ये बातें कहीं। वड़िंग का ये बयान गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा की उस बात के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा कि 2021 में कैप्टन को CM कुर्सी से हटवाकर गलती की थी।

माना जा रहा है कि राजा वड़िंग को प्रधानगी की कुर्सी से हटवाने में भूमिका निभाने वाले सुखजिंदर रंधावा को ही वड़िंग ने इशारों में जवाब दिया है।

  • कैप्टन से पहले लीडर जिला प्रधान के घर सो जाते थे: राजा वड़िंग ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमारा काम खराब किया। पहले जो लीडर होते थे, वह ब्लॉक प्रधान के घर चाय पीते थे। वहीं रोटी खाते थे। जिला प्रधान के घर सोते थे। जब कैप्टन अमरिंदर आए, उनके लिए रोटी का बंदोबस्त करने के लिए 5 लाख रुपए चाहिए होते थे। इसलिए कैप्टन ने वैसे ही आदमी ढूंढे।
  • छोटे नेताओं ने कैप्टन को बुलाना ही छोड़ दिया: वड़िंग ने कहा- जैसे तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि मेरे घर में जगह ही नहीं थी, कैप्टन को कहां रुकवाते। उनका जुगाड़ ऐसा था कि सोने के लिए ही 3-4 कमरे चाहिए होते थे। उनके लिए बाहर से मच्छी या कुछ और चंडीगढ़, लुधियाना यानी अलग-अलग जगह से इकट्‌ठा होकर आता था। इस वजह से छोटे नेताओं ने कैप्टन को बुलाना छोड़ दिया।
  • सेंट लगाकर मिलने जाना पड़ता था: वड़िंग ने कहा- कैप्टन के पास भी सेंट लगाकर, मावे वाला कुर्ता पायजामा पहनकर जाना पड़ता था, जो कहीं से मुड़ा हुआ न हो, वर्ना वह अंदर नहीं आने देते थे।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा।

जानिए रंधावा ने कैप्टन को लेकर क्या कहा था..

  • कैप्टन के खिलाफ जाकर गलती की: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2021 में कैप्टन के खिलाफ जाना उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक गलती थी। रंधावा ने कहा कि शर्मिंदगी के कारण वे पिछले 5 साल से कैप्टन से नजरें नहीं मिला पा रहे थे।
  • बेटे की शादी में दादा के तौर पर बुलाऊंगा: रंधावा ने कहा था कि अब कैप्टन साहब का फोन आने के बाद सारी दूरियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाली अपने बेटे की शादी में वह कैप्टन को विशेष रूप से आमंत्रित करेंगे। कैप्टन शादी में परिवार के मुखिया यानी बतौर 'दादा' सभी रस्में निभाएंगे।

कैप्टन ने धमकी पर दिया था साथ

सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उन्हें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की तरफ से धमकी दी गई थी। इस पर कैप्टन भड़क गए। उन्होंने गैंगस्टर को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि भले ही रंधावा कांग्रेस में हैं और वे खुद भाजपा में हैं, लेकिन यदि जग्गू भगवानपुरिया रंधावा को जान से मारने की धमकी देता है, तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links