AAP रैली- केजरीवाल ने मान के नाम पर वोट मांगे:बोले- कांग्रेस स्कीमें बंद कर देगी; CM बोले- अकाली+BJP गठबंधन कृषि कानून वापस लाने की शर्त पर हुआ

मोगा2 घंटे पहलेलेखक: राजेश भट्‌ट, अमित शर्मा
  • कॉपी लिंक

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्थापना दिवस के मौके पर खुशहाल पंजाब-महारैली की। CM भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल और भाजपा में गठबंधन कृषि सुधार कानूनों को वापस लाने के लिए हुआ है।

.

वहीं, पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह मुफ्त बिजली बंद कर देगी। महिलाओं को एक हजार रुपए महीना भी नहीं मिलेगा। मोदी इन्हें फ्री की रेवड़ी कहते हैं। दिल्ली में उन्होंने हमारी सरकारी स्कीमें बंद कर दीं।

अगर ये स्कीमें चाहिए तो भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। केजरीवाल ने 1 हजार महीना देने की स्कीम में देरी पर कहा कि पिछली सरकारों ने खजाना खाली कर दिया था, इस वजह से हम लेट हो गए।

इससे पहले सीएम भगवंत मान के साथ उन्होंने नए लाभपात्रियों को राशन कार्ड बांटे। पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मुताबिक 10 लाख नए लोगों को राशन कार्ड दिए जा रहे हैं।

इससे पहले रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई। जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links