- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Chandigarh Residential Plots E Auction | Sector 27 33 44 B List
चंडीगढ़ में रिहायशी प्लॉट खरीदने का मौका:12 फ्री-होल्ड प्लॉट की ई-नीलामी करेगा प्रशासन, 11 दिसंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन
- कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में अपना घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यूटी प्रसाशन ने मौका दिया है। प्रशासन शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉट की बिक्री करेगा। इनकी रिजर्व प्राइस 3.38 करोड़ रुपए से शुरू होकर 34.32 करोड़ रुप
इच्छुक खरीददार 11 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक दस्तावेज और बयाना राशि (EMD) जमा करा सकते हैं। लाइव ई-बिक्री 15 दिसंबर सुबह 9 बजे से 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी।
सेक्टर-33 में सबसे महंगा प्लॉट, 44-B में सबसे सस्ता
नीलामी में 100 वर्ग गज से लेकर 1014 वर्ग गज तक के प्लॉट शामिल हैं। सेक्टर-33 का 1014 वर्ग गज का कॉर्नर प्लॉट 34.32 करोड़ रुपए की रिजर्व प्राइस के साथ सबसे महंगा है। वहीं सेक्टर-44बी के 100-100 वर्ग गज के 2 प्लॉटों की रिजर्व प्राइस 3.38 करोड़ रुपए प्रति प्लॉट रखी गई है।

पहले दी जाएगी ट्रेनिंग
एस्टेट ऑफिस की ओर से खरीददारों के लिए 28 और 29 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्री-बिड ट्रेनिंग रखी गई है। यह सत्र सेक्टर-17 स्थित टाउन हॉल बिल्डिंग के संपदा कार्यालय की पहली मंजिल पर कमेटी रूम में होगा।
दस्तावेज और EMD जमा करने के बाद 12 दिसंबर सुबह 9 बजे से 14 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 15 दिसंबर सुबह 9 बजे से ई-नीलामी शुरू होगी, जो 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की प्रक्रिया
बोलीदाताओं को सरकारी पोर्टल [eauction.gov.in, (https://eauction.gov.in/eauction/#/) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए वैध डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (DSC) जरूरी है। EMD का भुगतान RTGS या NEFT के माध्यम से करना होगा।
भुगतान के बाद UTR नंबर और पैन कार्ड की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। प्लॉटों के लेआउट और जोनिंग की जानकारी [urbanplanning.chd.gov.in](https://urbanplanning.chd.gov.in/) पर देखी जा सकती है।






















