परगट बोले- अकाली+भाजपा गठबंधन सिंगल डिजिट पार्टी:मनप्रीत बादल ने कहा- पंजाब में BJP का मेनिफेस्टो 15 दिसंबर तक, आज की चुनावी खबरें

जालंधर31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। - Dainik Bhaskar
पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल गर्माया हुआ है। लोगों को अभी से पार्टी के हक में रिझाने के लिए हर पार्टी ग्राउंड पर उतर आई है।

.

आज के बड़े बयान

  • कोई भी शामिल हो, मैं चुनाव जरूर लडूंगा: अकाली+भाजपा गठबंधन होते ही पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी जगदीश जग्गा ने राजपुरा सीट से BJP की टिकट की दावेदारी ठोक दी है। यहां से पूर्व कांग्रेस MLA हरदयाल कंबोज के भाजपा में शामिल होने के बाद जग्गा ने कहा कि कोई भी आए, लेकिन मैं चुनाव लडूंगा।
  • गठबंधन से तरक्की-नशामुक्त भविष्य होगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की साझेदारी पंजाब की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और नशामुक्त भविष्य की दिशा में नई उम्मीद लेकर आएगी।
  • वामपंथी दल कांग्रेस से गठबंधन को राजी: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह के चुनाव में गठबंधन को लेकर वामपंथी दलों ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। सीपीआई (CPI) की नेशनल काउंसिल के सदस्य और पूर्व विधायक हरदेव अर्शी ने दावा किया कि इस संबंध में एक अनौपचारिक बैठक हो चुकी है।
  • AAP से लेना-देना नहीं, कम्युनिस्ट पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं: कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप बाजवा ने अमृतसर में कहा- "हम कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हम आम आदमी पार्टी को कभी हाथ नहीं लगाएंगे; हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है...सीटों के अंतिम निर्धारण के लिए 8-10 दिन और बचे हैं।
  • BJP और अकाली दल सिंगल डिजिट पार्टी: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भाजपा के गठबंधन पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा- "ये दोनों पार्टियां नाममात्र की ही हैं; यहां तक ​​कि दोनों मिलकर भी एक अंक में ही सीटें हासिल कर पाएंगी... AAP ईस्ट इंडिया कंपनी हैं, और कांग्रेस कभी भी किसी ईस्ट इंडिया कंपनी से हाथ नहीं मिलाती। केजरीवाल और उनके साथी ठग हैं।
  • पूरी तरह नशा खत्म करेंगे, घोषणा पत्र 15 दिसंबर तक: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल ने कहा कि 2029 तक पंजाब से नशे का पूरी तरह खात्मा कर देगी। भाजपा आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर सकती है तो नशे पर भी लगाम लगाना उसके लिए मुश्किल नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा 15 दिसंबर तक अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links