अमृतसर में परगट सिंह बोले-'AAP' ईस्ट इंडिया कंपनी:सुखबीर बादल का DNA टेस्ट कराने की जरूरत, बाजवा बोले-आप से नूरा कुश्ती बंद करे केंद्र

अमृतसर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर में परगट सिंह बोले-'AAP' ईस्ट इंडिया कंपनी। - Dainik Bhaskar
अमृतसर में परगट सिंह बोले-'AAP' ईस्ट इंडिया कंपनी।

अमृतसर में आयोजित कांग्रेस की विशाल 'संविधान बचाओ' रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ अकाली-भाजपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। परगट सिंह ने देश में अघोषित तानाशाही लागू करने, स

.

वहीं, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी , भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर चौतरफा हमला बोला। बाजवा ने 'आप' के साथ किसी भी तरह के चुनावी गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की बी-टीम करार दिया।

प्रताप बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार को यह 'नूरा कुश्ती' बंद कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जब पत्रकारों ने उनसे कम्युनिस्ट पार्टी या आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और आधी सीटें खाली रखे जाने की चर्चाओं पर सवाल पूछा, तो बाजवा ने दो-टूक शब्दों में कहा, आम आदमी पार्टी को तो हम एक बार्ज पोल (लंबी लाठी) से भी छूना नहीं चाहते। उनके साथ किसी भी तरह के समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता।

संविधान को ताक पर रखकर देश में खड़ी की जा रही तानाशाही

परगट सिंह ने कहा कि आज देश और सूबे की सरकारों ने संविधान को पूरी तरह एक तरफ रखकर तानाशाही का माहौल खड़ा कर दिया है। चाहे 'वोट चोरी' का मुद्दा हो, 'अग्निवीर' योजना हो या फिर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, हर चीज को तहस-नहस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उस संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जो आम नागरिक को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की ताकत देता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपने हकों की रक्षा के लिए आगे आएं।

'आप' को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी

पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए परगट सिंह ने कहा कि भाजपा और 'आप' एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने 'आप' की तुलना 'ईस्ट इंडिया कंपनी' से करते हुए आरोप लगाया कि पहले इस पार्टी को पंजाब में भेजा गया और अब इसकी 'ए-टीम' यानी भाजपा के साथ मिलकर राज्य में लूट-खसोट की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का पुलिंदा परोस रही है, जिनका जमीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है। तानाशाही का आलम यह है कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले मीडिया संस्थानों पर कॉपीराइट स्ट्राइक मारकर उनके पेज तक बंद करवाए जा रहे हैं।

सुखबीर बादल का डीएनए टेस्ट होना चाहिए

अकाली दल और भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने कहा कि जब लोगों का रुझान पूरी तरह कांग्रेस की तरफ बढ़ता दिखा, तो ये लोग अकाली दल को साथ लेकर आ गए। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, 750 किसानों की शहादत के बाद क्या अब कुछ बदल गया है? मुझे लगता है कि इस मामले में सुखबीर बादल का डीएनए टेस्ट करवाने की जरूरत है।

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

रैली के दौरान सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए परगट सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार के कार्यक्रमों के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपने हकों की आवाज उठाने वाले शिक्षकों और ट्रांसपोर्टरों को घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के शीर्ष अधिकारियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि संविधान की शपथ लेने वाले डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी खुद रैलियों का जायजा लेकर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।

यह विचारधारा की लड़ाई, पहले दिल्ली के 'धाड़वी गैंग' को भगाएंगे

इंडिया ब्लॉक और आगामी रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि विचारधारा की है और हम इस धर्मनिरपेक्ष देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। अंत में उन्होंने दिल्ली से आए 'आप' नेताओं को 'धाड़वी गैंग' करार देते हुए कहा कि पंजाब के लोग पहले दिल्ली से आए इस गैंग को बाहर भगाएंगे और कांग्रेस हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।

प्रताप बाजवा ने अकाली-भाजपा गठबंधन पर कसा तंज

अकाली दल और भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन पर चुटकी लेते हुए बाजवा ने कहा कि जो भाजपा नेता पिछले पौने पांच साल तक सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे, वे आज महज 40 सीटों पर आ गए हैं। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को घेरते हुए उनसे कई तीखे सवाल पूछे:

किसान और एमएसपी: छह साल पहले जिन मुद्दों को लेकर आप एनडीए सरकार से बाहर आए थे, क्या प्रधानमंत्री ने उन पर कोई आश्वासन दिया है? क्या किसानों को एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी मिलेगी?

अग्निवीर और बॉर्डर ट्रेड: क्या अग्निवीर योजना को रद्द कर नियमित भर्ती शुरू करने और पंजाब के व्यापार के लिए वाघा बॉर्डर खोलने पर कोई सहमति बनी है?

बंदी सिंहों की रिहाई: क्या जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर केंद्र की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन मिला है? बाजवा ने तंज कसा कि छह साल तक शहीदों का वास्ता देने वाले सुखबीर बादल अब बिना किसी ठोस गारंटी के उसी भाजपा की गोद में जा बैठे हैं।

गैंगस्टरवाद और रंधावा को मिली धमकी पर 'आप'-भाजपा को घेरा

अपने क्षेत्र (माझा) में बढ़ते गैंगस्टरवाद और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को मिली धमकी के सवाल पर बाजवा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बाजवा ने दावा किया कि जितने भी बड़े गैंगस्टर हैं, वे सभी भाजपा शासित राज्यों की जेलों में बंद हैं और जब भी जरूरत पड़ती है, आम आदमी पार्टी के लोग उनका इस्तेमाल कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसी से साफ हो जाता है कि प्रदेश में यह सब कुछ दोनों पार्टियों की आपसी मर्जी से चल रहा है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links