मोटरसाइकिल सवार ने 15 मिनट में दो लोगों को लूटा:पट्टी में एक मोबाइल और पर्स लेकर फरार, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश

तरनतारन33 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी में कैद स्नेचर। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी में कैद स्नेचर।

तरनतारन के पट्टी शहर में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने महज 15 मिनट के भीतर लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। आरोपी दो अलग-अलग स्थानों से एक मोबाइल फोन और एक पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में भी एक मोबाइल फोन और ज

.
अपने छीने गए फोन का बॉक्स दिखाता हुआ पीड़ित।
अपने छीने गए फोन का बॉक्स दिखाता हुआ पीड़ित।

शिवाला मंदिर के पास मोबाइल व 13 मिनट बाद छीना पर्स

थाना सिटी पट्टी में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 9 निवासी बलविंदर सिंह (पुत्र राज कुमार) ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह शिवाला मंदिर के नजदीक पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति, जिसने अपना चेहरा परने से ढका हुआ था, आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मोबाइल की कीमत करीब 45 हजार रुपए थी, जिसे उसने किस्तों पर खरीदा था।

इसी तरह गार्डन कॉलोनी, वार्ड नंबर 19 निवासी मुस्कान (पत्नी वरिंदर सिंह) ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:13 बजे घर से गुरुद्वारा बीबी रजनी जी, रेलवे रोड पर माथा टेकने जा रही थी। जब वह शांति हलवाई की दुकान के नजदीक पहुंची तो पीछे से प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया, जिसने अपना चेहरा परने से ढका हुआ था। आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन, पहचान पत्र, PAN कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

क्षेत्र में बाइक पर जाता हुआ आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया।
क्षेत्र में बाइक पर जाता हुआ आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया।

CCTV में कैद हुई तस्वीर, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उल्लेखनीय है कि करीब 15 मिनट के भीतर हुई दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में दिनदहाड़े हो रही लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस नाकों और सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मामले को लेकर थाना सिटी पट्टी के SHO SI विपन कुमार ने बताया कि CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस की टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links