अजमेर में बीच चौराहे युवक पर चाकू से हमला:आरोपियों को पकड़ते समय पुलिसकर्मी घायल हुआ, दो गिरफ्तार

अजमेर12 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। रामबाग चौराहे पर तीन युवकों ने पहले मारपीट की फिर स्कूटी से भागते समय चाकू मार दिया। हमले में युवक के पैर पर चोट आने से टांके लगे हैं।

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जेएलएन अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। पुलिस ने पीछाकर पहाड़ियों से दो आरोपियों नवीन (27) और विक्रम (27) को पकड़ा है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

चौराहे पर युवक को रोका फिर चाकू से हमला किया

जानकारी के अनुसार, जेपी कॉलोनी मदार का रहने वाला दिग्विजय सिंह (22) बुधवार शाम अपने दोस्त को छोड़ने गया था। लौटते समय रामबाग चौराहे पर नवीन, विक्रम और एक अन्य नाबालिग ने उसे रोक लिया।

तीनों ने दिग्विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान स्कूटी से भागते समय विक्रम ने चाकू से दिग्विजय पर हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद दिग्विजय के पिता श्याम सिंह ने रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित बोला- दोनों आरोपियों से कोई विवाद नहीं था

घायल दिग्विजय ने बताया कि वो बीए का स्टूडेंट है। दोनों आरोपियों से उसका कोई विवाद नहीं था। करीब एक महीने पहले आरोपियों ने उसके पास आकर पूछा था कि वह उनके बारे में क्या कह रहा है। इस पर उसने किसी के भी सामने उनके बारे में कुछ नहीं कहने की बात कही थी। इसके बावजूद बुधवार को आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

रामगंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हैं।
रामगंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हैं।

पहाड़ी पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

रामगंज थाना पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि आरोपी नवीन और विक्रम पहाड़ की तरफ भागते हुए दिखाई दिए हैं। सूचना पर पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर पीछा किया और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल

आरोपियों को पकड़ने के लिए पहाड़ी पर पीछा करने के दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। कॉन्स्टेबल करतार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक आरोपी के खिलाफ पहले से लूट का मामला दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन और विक्रम के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। विक्रम के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज होना सामने आया है। आरोपी नवीन धोलाभाटा का रहने वाला है, विक्रम मलूसर रोड का रहने वाला है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links