- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Baran
- In The Ayurveda Camp, He Gave Bone Density Check, Gold Prashan, Agnikarma And Kati Basti
आयुर्वेद शिविर में अस्थि घनत्व जांच, स्वर्ण प्राशन, अग्निकर्म व कटि बस्ती की सेवा दीं
- कॉपी लिंक

राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बारां में बुधवार को धन्वंतरि पूजन के बाद एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में 250 रोगियों को परामर्श, नि:शुल्क दवाइयां और उपचार उपलब्ध कराया गया।
प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि शिविर में निजी कंपनी की ओर से रोगियों की अस्थि घनत्व जांच की। वहीं स्वर्ण प्राशन और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। पंचकर्म चिकित्सा के तहत 10 रोगियों का अग्निकर्म तथा 5 रोगियों की कटि बस्ती चिकित्सा की गई। शिविर में कुल 250 लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉ. महेंद्र, डॉ. जसवंत, डॉ. शिल्पा तथा कंपाउंडर सरोज, लक्ष्मी, कृष्णा, संगीता, मनीषा, निकिता, शिवराज और मनोज ने पंचकर्म एवं बहिरंग चिकित्सा में सेवाएं दीं।






















