ब्रेजा कार में भरकर ले जा रहे थे अवैध शराब:पुलिस ने जब्त किए 59 कार्टन, आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर37 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार जब्त की है। कार से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 59 कार्टन बरामद किए और कार चालक को पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त और उ

.

नाकाबंदी कर कार को रुकवाया

एसपी राजेश कुमार कवांत ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी गिरधरसिंह के सुपरविजन में टीम बनाई गई थी। थानाधिकारी चंद्रसिंह और डीएसटी प्रभारी ओमाराम के नेतृत्व में टीम कार्रवाई कर रही थी।

इस दौरान कांस्टेबल धन्नाराम को सूचना मिली कि एक ब्रेजा कार पटाऊ से मुठली की ओर जा रही है। कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे के मुठली टोल नाके के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद सफेद रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी।

भारत माला हाईवे का है।
भारत माला हाईवे का है।

प्लानिंग के तहत कार को रुकवाया

भारत माला हाईवे पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाकर कार को सुरक्षित तरीके से रुकवाया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामाराम पुत्र जयराम निवासी बिरावास, थाना बिलाड़ा, जोधपुर बताया।

59 कार्टन शराब जब्त

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब भरी मिली। तलाशी के कुल 59 कार्टन मिले। पुलिस ने चालक रामाराम को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही शराब से भरी ब्रेजा कार को जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links