- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner Karni Mata Oran Parikrama | Devotees Reach For Pilgrimage
ओरण परिक्रमा में दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु:देशभर से पहुंचे करणी माता के भक्त, खदान के टीलों पर सेल्फी-रील बनाने का क्रेज
- कॉपी लिंक

मां करणी की पावन ओरण परिक्रमा के दूसरे दिन सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार रात से सोमवार रात तक परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की लगातार आवाजाही बनी रही। चतुर्दशी के अवसर पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां करणी के जयकारे लगाते हुए ओर
अलग सड़क से हाईवे पर यातायात रहा सुचारू
इस बार हाईवे के पास परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग सड़क की व्यवस्था की गई। इससे पैदल श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते रहे। भारी भीड़ के बावजूद नेशनल हाईवे पर पहले जैसी जाम की स्थिति नहीं बनी। यातायात व्यवस्था के लिहाज से यह बदलाव राहत देने वाला रहा।
प्रतिबंध के बावजूद जलते नजर आए दीपक
ओरण की पवित्रता और अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रन्यास की ओर से परिक्रमा मार्ग में दीपक और धूपबत्ती जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर दीपक बेचने वाले नजर आए। वहीं, कुछ श्रद्धालु प्रतिबंध की अनदेखी कर दीपक जलाते भी दिखाई दिए। ऐसे में नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ अग्नि सुरक्षा के लिए निगरानी की जरूरत भी सामने आई।
खदान के टीले पर सेल्फी-रील बनाने का जोखिम
परिक्रमा मार्ग में घणगस खदान के पास बने ऊंचे टीले पर कुछ श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर सेल्फी और रील बनाते नजर आए। पुलिस प्रशासन की ओर से बार-बार समझाइश और सख्ती के बावजूद कुछ लोग ऊंचाई पर चढ़कर फोटो और वीडियो बनाने से बाज नहीं आए। ऐसे स्थानों पर जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा खतरे में डालना उचित नहीं है।
रात में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बिस्तरों की व्यवस्था
दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से रात में ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर के सामने दुकानों के ऊपर स्थित म्यूजियम में श्रद्धालुओं के लिए बिस्तर उपलब्ध करवाए गए, ताकि परिक्रमा के दौरान थकान होने पर भक्त आराम कर सकें। इस व्यवस्था में प्रकाशदान, दिलीपदान सहित अन्य सेवादार रातभर जुटे रहे।
सुमन कंवर ने व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलने से उन्हें रात में आराम करने में परेशानी नहीं हुई। वे आराम से सो सकीं और व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
छह घंटे में पूरी की परिक्रमा, सात साल से लगातार आ रहे
परिक्रमा में शामिल बजरंग और महेश ने बताया कि उन्होंने करीब छह घंटे में ओरण की परिक्रमा पूरी की। मंदिर प्रशासन की ओर से जगह-जगह अच्छी व्यवस्थाएं की गई थीं। परिक्रमा मार्ग में सेवादार भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे नजर आए। उन्होंने बताया कि वे पिछले सात साल से लगातार मां करणी की ओरण परिक्रमा में शामिल होने देशनोक आ रहे हैं। हर साल मां के दर्शन और ओरण की परिक्रमा करने से उन्हें विशेष आनंद और संतोष मिलता है।
24 घंटे खुले रहे मां करणी मंदिर के पट
चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मां करणी मंदिर के पट 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुले रखे गए। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार निर्धारित किए, ताकि भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
जगह-जगह पानी, मेडिकल और सेवा शिविर
परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी के टैंकर लगाए गए। मेडिकल सुविधाओं के साथ सेवादारों ने अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए। कहीं पानी पिलाकर तो कहीं चाय-नाश्ता और भोजन उपलब्ध करवाकर भक्तों की सेवा की गई। सेवादारों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















