चुनाव ड्यूटी के दौरान अच्छा काम करने वाले होंगे सम्मानित:राज्य एवं जिला स्तर पर दिए जाएंगे अवार्ड, 3 दिसम्बर तक भेजने होंगे प्रस्ताव

दौसा18 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में विशेष योगदान देने वालों को पुरस्कार देने का फैसला कि

.

दो स्तरों पर दिए जाएंगे पुरस्कार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें राज्य निर्वाचन आयोग स्तर (श्रेणी-A) और जिला स्तर (श्रेणी-B) शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग स्तर पर प्रत्येक संभाग से 3 जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर), एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगरीय निकायों व पंचायतीराज संस्थाओं के लिए एक-एक रिटर्निंग अधिकारी का चयन किया जाएगा।

वहीं, जिला स्तर पर प्रत्येक पंचायत समिति से एक-एक ग्राम पंचायत रिटर्निंग अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी, IT कार्मिक, सांख्यिकी अधिकारी एवं कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।

इन कामों के आधार पर होगा चयन

पुरस्कार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन कई आधारों पर किया जाएगा। इनमें कानून व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता की पालना, मतदाता सूची तैयार करना, स्वीप गतिविधियां और बूथ प्रबंधन शामिल हैं।

इसके अलावा प्रत्याशियों को जरूरी जानकारी देना और दिव्यांग, बुजुर्ग व असहाय मतदाताओं के लिए सुगम मतदान की व्यवस्था करना भी चयन का आधार होगा।

मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था, आपसी समन्वय, समय पर काम पूरा करना और चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए गए नवाचारों को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

मतदान दलों के सभी सदस्यों को मिलेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र

एडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि पंचायत और नगरीय निकाय आम चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मतदान दलों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। ये प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी होंगे।

पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम के प्रस्ताव 3 दिसंबर तक कलेक्टर कार्यालय में भिजवाने होंगे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links