आकृति कक्कड़ ने बनाया सम्राट की कचौरी खाने का प्लान:जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए रोडीज फेम रणविजय सिंह, फैंस के साथ खिंचवाए फोटोज

जयपुर34 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में रविवार जयपुर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर आकृति कक्कड़, रोडीज फेम रणविजय सिंह और बीटबॉक्सर दिव्यांश कचोलिया नजर आए। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु भी वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के बाद

.
रणविजय सिंघा ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए।
रणविजय सिंघा ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए।
आकृति कक्कड़ भी खुशमिजाज अंदाज में बाहर निकली।
आकृति कक्कड़ भी खुशमिजाज अंदाज में बाहर निकली।
बीट बॉक्सर दिव्यांश कचोलिया भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
बीट बॉक्सर दिव्यांश कचोलिया भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
पीवी सिंधु मैराथन का हिस्सा बनने के बाद जयपुर से रवाना हो गई।
पीवी सिंधु मैराथन का हिस्सा बनने के बाद जयपुर से रवाना हो गई।

आकृति बोलीं- इस बार सम्राट की कचौरी खाएंगे

आकृति कक्कड़ जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आईं, उनसे जयपुर आने और यहां के खानपान को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर आना हमेशा खास रहता है। इस बार भी यहां से कई तरह की यादें लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जयपुर में सम्राट की कचौरी खाने का प्लान है।

आकृति कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी। वर्ष 2005 में फिल्म 'दस' के गाने 'छम्म से वो आ जाए' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फिल्म 'जॉनी गद्दार' का टाइटल ट्रैक, 'खुदाया खैर', 'इस्की उस्की' और 'सैटरडे सैटरडे' जैसे गानों से उन्हें लोकप्रियता मिली। खासतौर पर फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का 'सैटरडे सैटरडे' और '2 स्टेट्स' का 'इस्की उस्की' युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

रणविजय को देखते ही फैंस ने घेरा, तस्वीरों के लिए दिखाया उत्साह

दूसरी ओर, रोडीज फेम रणविजय सिंह सिंघा भी रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें देखते ही वहां मौजूद फैंस ने तस्वीरें क्लिक करवाने की इच्छा जताई। रणविजय ने भी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई और बड़ी सहजता के साथ प्रशंसकों को फोटो खिंचवाने का पूरा मौका दिया। उनके इस व्यवहार से फैंस भी खुश नजर आए। एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद वे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं।

रणविजय इससे पहले भी नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मिसमैच्ड' की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आ चुके हैं।

रणविजय सिंघा मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज' से मिली।

बीटबॉक्सिंग से बनाई पहचान, दिव्यांश कचोलिया भी आए नजर

जयपुर एयरपोर्ट पर बीटबॉक्सर दिव्यांश कचोलिया भी नजर आए। दिव्यांश ने बीटबॉक्सिंग के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। वे 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के विजेता रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। बीटबॉक्सिंग में वे मुंह और सांसों की मदद से ड्रम, बीट, म्यूजिक और अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स जैसी आवाजें निकालते हैं। उनकी प्रस्तुति में लय, गति और आवाजों पर नियंत्रण का खास महत्व होता है।

दिव्यांश लगातार बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के साथ भी स्टेज साझा करते आ रहे हैं। लाइव परफॉर्मेंस में सुनिधि की गायकी और दिव्यांश की बीटबॉक्सिंग का तालमेल दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहता है।

मैराथन के बाद बेंगलुरु रवाना हुईं पी.वी. सिंधु

वहीं, रविवार को जयपुर में आयोजित 11वीं वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में शामिल होने के बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। वे जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुईं। इस मैराथन में सिंधु को इंटरनेशनल इवेंट एम्बेसडर बनाया गया था। उन्होंने धावकों के साथ जुड़कर फिटनेस और जीरो हंगर के संदेश को समर्थन दिया।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links