- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jalore
- Ahore Pachanwa Attempt To Murder Case | Kidnapping And Assault Charges
थ्रेसर के पट्टे से पीट-पीटकर किसान की चमड़ी उधेड़ी:मरा समझकर जंगल में फेंका, रास्ता दिखाने के बहाने युवक ने कार में बैठाया था
- कॉपी लिंक

जालोर जिले में किसान को युवक ने किडनैप कर थ्रेसर के पट्टे से पीट पीटकर चमड़ी उधेड़ दी। कार सवार युवक ने पीड़ित को रास्ता दिखाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद अपने खेत पर ले गया और बंधक बनाकर थ्रेसर में के पट्टे से मारपीट की।
किसान की पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर जंगल में फेंक कर चला गया। घटना आहोर थाना क्षेत्र के पचानवा गांव की 27 नवंबर की है।
पहले देखिए- पीड़ित की पीठ पर पिटाई के बाद बने निशान


रास्ता दिखाने के बहाने कार में बैठा लिया आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया- पचानवा निवासी देशाराम (28) पुत्र सांखलाराम भील ने थाने में 28 नवंबर को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह भगवत सिंह का खेत ठेके पर लेकर खेती करता है।
27 नवंबर को हरजी गांव निवासी दिनेश कुमार चौधरी पुत्र फूलाराम कार लेकर आया। उसने उम्मेदपुर सरपंच छतर सिंह के यहां जाने और मकान का रास्ता दिखाने के बहाने देशाराम को कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अपने खेत पर ले गया। जहां उसके परिवार के लोग मौजूद थे।
पीड़ित के अनुसार, दिनेश कुमार ने अपने परिवार के सामने थ्रेसर के बेल्ट से पीटा। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
थ्रेसर बेल्ट से बेरहमी से पीटा देशाराम ने बताया- आरोपी दिनेश कुमार ने मारपीट के दौरान हाथ-पैर काटने की धमकी दी। इसके बाद चार-पांच लोगों के साथ उसे गाड़ी में डालकर जंगल में फेंक कर फरार हो गया।
कुछ समय बाद होश आने पर देशाराम जंगल से गुजर रही महिलाओं से अपने मामा थाना राम को फोन करवाया। इसके बाद परिजनों ने उसे आहोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया।
पीड़ित देशाराम ने दिनेश कुमार चौधरी सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।























