कांग्रेस ने अभियान बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया:बैठक में मतदाता सूची जांचने और पात्र लोगों के नाम जुड़वाने की कही बात

झालावाड़3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़ के जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे अभियान की समीक्षा क

.

बैठक में पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंदौर व झालावाड़ के प्रभारी सत्यनारायण पटेल मौजूद रहे। उनका स्वागत किया गया। पटेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का वोट सुरक्षित रहना जरूरी है।

चुनावों में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है और संविधान पर संकट पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

राजेन्द्र शर्मा ने हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की गई। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

उन्होंने अकलेरा पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान गड़बड़ी कर नतीजे प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। सुनेल और पिड़ावा पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव के दौरान निर्वाचित प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को मतदान से रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि इसमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।

बैठक में यह रहे मौजूद जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा, उपसभापति फारूख अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, जिला कांग्रेस महासचिव महेन्द्रप्रताप सिंह झाला, प्रवक्ता ओम पाठक, सचिव नफीस शेख, विष्णु दांगी, नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल, झालरापाटन नगर अध्यक्ष अम्बेश मीणा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजमोहन, पर्यावरण प्रदेश सचिव पवन जैन, दीपू पाटीदार, अतीक कुरैशी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, सुशीला जैन, चन्द्रशेखर यादव, रहमान खान, अकरम चौधरी, भगवती प्रकाश, विजय राठौर, दिनेश गुर्जर, शिवराज रैगर, सुनील मीणा, हसन राजा, शराफत अली, मयंक व्यास, अकबर अंजान, आशीष शर्मा, लालचन्द रेगर और जगदीश गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links