- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Girdharpura Hepatitis Outbreak | Jaipur Specialist Medical Team Visit
कोटा में फैल रहा पीलिया रोग, विशेषज्ञों की टीम आएगी:2 दिसंबर तक चलेगा मेडिकल कैंप
- कॉपी लिंक

कोटा के गिरधरपुरा क्षेत्र में फैले हेपेटाइटिस-ए (पीलिया) रोग पर के असली कारणों की तह तक जाने के लिए अब जयपुर से चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय (जयपुर) के निर्देश पर 3 सदस्यीय विशेष टीम सोमवार तक कोटा पहुंच
जयपुर से डॉ. हरेन्द्र भाखर, डॉ. प्रदीप गोदारा और डॉ. पुष्पेन्द्र बैरवा की टीम को कोटा भेजा गया है। सोमवार को टीम के प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने की संभावना है। यह टीम इलाके में फैल रहे संक्रमण के सभी वैज्ञानिक और एपिडेमियोलॉजिकल पहलुओं की जांच कर निदेशालय को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा विशेष कैंप सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर ने क्षेत्र में मरीजों के लक्षणों और स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य गतिविधियों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गांव में मेडिकल कैंप को 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक लगातार संचालित किया जाएगा।
पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने के बाद से ही विभाग पानी की सैंपलिंग कर रहा है और ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इलाके में सर्वे लगातार जारी है और मॉनिटरिंग की जा रही है।






















