- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Police Arrest Punjab Drug Smugglers | Delhi Mumbai Expressway NCB
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पंजाब के 3 इनामी तस्कर पकड़े:कोकीन और चरस सप्लाई के मामलों में चल रहे थे फरार; XUV से जा रहे थे दिल्ली
- कॉपी लिंक

कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की 8 लेन पर नाकाबंदी कर पंजाब के तीन इनामी ड्रग्स सप्लायर को डिटेन किया है। तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ जोनल यूनिट को लंबे समय से इनकी तलाश थी। तीनों कोकीन और चरस सप्लाई के मामलों में वांछित चल रहे थे।

एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 23 नवंबर को जिला पुलिस को NCB चंडीगढ़ से सूचना मिली थी कि तीन वांछित आरोपी उज्जैन से XUV-500 गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मंडाना थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानाधिकारी सुमेर सिंह इंदा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निगरानी और नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की XUV तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आगे बैरिकेड और अन्य वाहनों को लगाकर टनल के अंदर ही घेराबंदी कर गाड़ी रुकवा ली।
पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों को डिटेन कर पूछताछ की। इनकी पहचान तेजपाल सिंह उर्फ लक्की लाहोरिया (27), अंकुश कुमार मीढा उर्फ बिल्ला (26) और चरणजीत सिंह उर्फ नव लाहोरिया (19), निवासी पंजाब के रूप में हुई। NCB चंडीगढ़ से संपर्क करने पर तीनों के वांछित होने की पुष्टि हुई।

दो NDPS मामलों में चल रहे थे वांछित
पुलिस के अनुसार- तीनों आरोपियों के खिलाफ NCB चंडीगढ़ में NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में कैथून और चेचट थाना पुलिस ने भी सहयोग किया। तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए NCB चंडीगढ़ को सूचना देकर सुपुर्दगी की प्रक्रिया की गई।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















