जिन किसानों की फसल खराब उन्हें मिलेंगे 17 हजार रुपए:जानें- सूखा प्रभावित जिलों में कैसे बंटेगा पैकेज, किसे और कैसे मिलेंगे पैसे?

जयपुर2 घंटे पहलेलेखक: प्रेम मीणा
  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सूखे की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रभावित किसान को प्रति हेक्टेयर 8500 रुपए की मदद दी जाएगी।

.

एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर की मदद दी जाएगी, यानी किसी भी किसान को अधिकतम 17 हजार रुपए की मुआवजा राशि मिलेगी।

यह मुआवजा राशि उन किसानों को मिलेगी, जिनकी फसल में 33% से अधिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार पटवारियों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में पात्र किसानों की सूची तैयार करवाएंगे।

राज्य सरकार ने 15 जिलों की 92 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर 9,321 करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है।

आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने पैकेज को लेकर जानकारी दी थी।
आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने पैकेज को लेकर जानकारी दी थी।

आईडी और ई-केवाईसी जरूरी

मुआवजे का राशि के लिए फार्मर आईडी तथा ई-केवाईसी जरूरी है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जमा होगी।

कृषि विभाग ने किसानों के बैंक खातों को आधार और जन आधार से लिंक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों के खाते जन आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जानकारी दी जा रही है ताकि अनुदान भुगतान में परेशानी न आए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय में सूची अपलोड नहीं होने और पोर्टल बंद होने के बाद कोई किसान अनुदान से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

केंद्र से 3 हजार 210 करोड़ रुपए की मांग

कृषि विभाग के अनुसार सूख के कारण 41 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की कृषि भूमि पर फसलें खराब हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसानों, पशुपालकों और आमजन की सहायता के लिए कुल 3 हजार 210 करोड़ की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री केंद्र से नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फंड के तहत यह सहायता जल्द जारी करने का अनुरोध करेंगे।

नुकसान आकलन के लिए केंद्र की टीम आएगी

आपदा प्रबंधन, राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर महीने के अंत तक सूखे की स्थिति का आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीम राजस्थान आएगी।

टीम केंद्र और राज्य के आपदा प्रतिक्रिया फंड के तहत प्रभावित किसानों को सहायता, तुरंत उपाय और पुनर्वास के बारे में सिफारिशें करेगी। टीम के दौरे से सूखे से प्रभावित किसानों को केंद्र से मदद देने के प्रोसेस में तेजी आएगी।

किसान आयोग के अध्यक्ष बोले- जल्द मिलेगा मुआवजा

राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा- फसलों के मुआवजे को लेकर भी गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है।

एक महीने में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। खराबे के अनुसार मुआवजा दिए जाएग। सूखा प्रभावित तहसीलों में चारा डिपो खोले जा रहे हैं।

चारा शिविरों में निराश्रित पशुओं के लिए पानी एवं चारे की व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार संबंधित एनजीओ और गौशालाओं द्वारा चारा शिविर संचालित कराएगी।

चारा एवं पानी के लिए छोटे पशुओं के लिए 60 रुपए और बड़े पशुओं के लिए 100 रुपए रोजाना दिए जाएंगे। जिलों में जहां भी जरूरत होगी कलेक्टर तय करेगा। इन शिविरों में जो किसान अपने पशु लाकर छोड़ सकते हैं।

इस साल कैसा रहा मानसून?

देश में इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 15% कम रही है। यह आंकड़ा पिछले 17 साल में सबसे कम है। इससे पहले, साल 2009 में बारिश में 18.3% कमी दर्ज की गई थी।

वहीं, राजस्थान में भी करीब 18 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने मानसून के पूर्वानुमान के तहत अल नीनो प्रभाव के कारण छितराई और कमजोर बरसात होने की आशंका जताई गई थी, जो सही साबित हो गई।

मानसूनी बादल भी मैदानी इलाकों से खिसककर उत्तर में हिमालय की पहाड़ियों की ओर शिफ्ट हो गए थे। इस कारण मैदानी इलाकों में बरसात छितराई हुई रही।

ओवरऑल देखें, तो आंकड़ा भले ही सामान्य से माइनस 18 एमएम कम बरसात होने का है, लेकिन छितराई बरसात के कारण कई इलाकों में बरसात नाम मात्र की हुई है। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है।

कुछेक जिलों में पानी वाली रेल, सिंचाई के लिए किसान होंगे परेशान

कम बरसात ने पीने के पानी और सिंचाई, दोनों की ही कमी कर दी है। पिछले साल मानसून के बाद राजस्थान के बांध जो 90.5 फीसदी भरे हुए थे। वे इस मानसून के बाद 62 फीसदी के आस-पास ही भर पाए हैं।

इससे किसानों के लिए खेती को लेकर काफी चुनौतियां रहने वाली हैं। वहीं पेयजल प्रबंधन के लिए सरकार को अतिरिक्त बजट खर्च करना पड़ेगा।

आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने पाली सहित कुछेक जिलों में पानी की ट्रेन चलाए जाने की बात से इंकार नहीं किया है। इससे पहले पाली में 2022 में जोधपुर से पानी की ट्रेन भेजी गई थी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links