पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में बढ़ी ठिठुरन:15 शहरों में घना कोहरा, अगले हफ्ते से और गिरेगा पारा

वाराणसी29 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ सुबह घना कोहरा भी हो रहा है। मंगलवार सुबह प्रयागराज, बलिया, देवरिया, लखीमपुर, संभल, बिजनौर, चंदौली, मऊ समेत करीब 15 शहरों में कोहरा है।

वहीं सोमवार को देवरिया और संभल में कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर दूर तक देखना भी मुश्किल हो गया। कम दृश्यता के कारण सुबह वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक

QuoteImage

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर अब समाप्त हो गया है। इसके चलते पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इनके प्रभाव से रात के तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट आएगी। सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। अगले सप्ताह से ठंड में और इजाफा होगा।

QuoteImage
प्रयागराज में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। हल्की धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी।
प्रयागराज में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। हल्की धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी।
वाराणसी में सुबह हल्की धुंंध छाई रही। ठंडी हवाएं चलीं। घाटों पर लोग ठिठुरते नजर आए।
वाराणसी में सुबह हल्की धुंंध छाई रही। ठंडी हवाएं चलीं। घाटों पर लोग ठिठुरते नजर आए।

3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर खत्म होने के बाद हवाओं का रुख पछुआ होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ेगी।

तराई के जिलों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर रात ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान

  • गेहूं: शुरुआती बढ़वार के समय पर्याप्त नमी बनाए रखें। खेत में जलभराव न होने दें।
  • सरसों: लगातार कोहरा और नमी रहने से सफेद रतुआ और अन्य फफूंद वाले रोगों का खतरा बढ़ सकता है। फसल की नियमित निगरानी करें।
  • आलू: झुलसा रोग की आशंका पर पत्तियों की जांच करें। रोग के लक्षण दिखने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें।
  • मटर और चना: अधिक नमी और जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है। खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें।

.

    UP Latest News Today

    Today Weather Update

    Our Group Site Links