- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajsamand
- Rameswar Mahadev Temple Rajsamand | 56 Bhog Darshan & Prasad Utsav
रामेश्वर महादेव मंदिर में 56 व्यंजनों से सजा दरबार:दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रसाद भी वितरित किया
- कॉपी लिंक

राजसमंद में नेशनल हाईवे-8 स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग की ओर से 56 भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान रामेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। दोपहर 3 बजे से श्रद्धालुओं के लिए 5
मंदिर परिसर को सजाया, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। मंदिर के सेवादारों ने श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया। वहीं, शाम को संध्या आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान की आरती की।
ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश लड्ढा, उपाध्यक्ष अनिल बड़ोला, ट्रस्ट मंडल संयोजक सत्येंद्र बड़ोला, मंत्री रामसहाय विजयवर्गीय सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















