- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sirohi
- Pindwara Youth Body Found Hanging In Bushes | Police Investigation
झाड़ियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव:अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- कॉपी लिंक

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के जनापुर-नादिया मार्ग पर सोमवार को झाड़ियों में एक युवक का शव फंदे पर मिला। पुलिस देर शाम तक उसकी पहचान नहीं कर सकी।
सड़क से कुछ दूर शव देखकर एक व्यक्ति ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक की पहचान के प्रयास किए। कुछ लोगों ने बताया कि युवक जनापुर का रहने वाला है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचना देने और बुलाने की कोशिश कर रही है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और निजी वाहन से पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















