निवर्तमान सरपंच बेटे ने मां को सौंपी पंचायती:महिलाएं बोलीं-सरपंच को कुर्सी पर हम बिठाएंगी, अब राज लुगायां का है

टोंक3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचित आवां सरपंच शोभा देवी भारद्वाज को महिलाओं ने उठाकर कुर्सी पर बैठाया।
 - Dainik Bhaskar
नवनिर्वाचित आवां सरपंच शोभा देवी भारद्वाज को महिलाओं ने उठाकर कुर्सी पर बैठाया।

.

टोंक जिले की देवली पंचायत समिति की आवां ग्राम पंचायत में गुरुवार को सरपंच के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अलग ही नजारा देखने को मिला। नवनिर्वाचित सरपंच शोभा देवी भारद्वाज को कुर्सी पर बैठाने के लिए जब उनके बेटे और निवर्तमान सरपंच दिव्यांश भारद्वाज आगे आए तो वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। महिलाएं बोलीं- सरपंच को कुर्सी पर हम बिठाएंगी, क्योंकि अब राज लुगायां (महिलाओं) का है।

इसके बाद गांव की महिला वार्ड पंच और अलग-अलग समाज की महिलाएं एकजुट हो गईं। उन्होंने शोभा भारद्वाज को गोद में उठाया और सीधे पंचायत भवन के अंदर ले गईं। वहां उन्हें सरपंच की कुर्सी पर बैठाया।

कार्यभार संभालने के बाद वार्ड पंचों के साथ सरपंच शोभा महेंद्र भारद्वाज।
कार्यभार संभालने के बाद वार्ड पंचों के साथ सरपंच शोभा महेंद्र भारद्वाज।

बुजुर्ग महिला बोलीं- जिला प्रमुख, कलेक्टर और SDM भी महिलाएं

दरअसल, पूजा-अर्चना के बाद जब निवर्तमान सरपंच और शोभा भारद्वाज के बेटे दिव्यांश एम. भारद्वाज और वार्ड पंच उन्हें कुर्सी पर बैठाने लगे तो महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। भीड़ से आवाज आई- हम ही सरपंच को कुर्सी पर बिठाएंगी, क्योंकि अब राज लुगायां का है।

इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने कहा- टोंक में जिला प्रमुख अलका बैरवा, कलेक्टर टीना डाबी और हमारी SDM रूबी अंसारी भी महिलाएं ही हैं। ऐसे में महिला सरपंच को कुर्सी पर हम नहीं बिठाएंगी तो कौन बिठाएगा।

इसके बाद महिलाओं ने खुद पूरी जिम्मेदारी संभाल ली। वे शोभा भारद्वाज को चैंबर में ले गईं और कुर्सी पर बैठाया। बाद में महिलाओं ने चार्ज सौंपने के लिए निवर्तमान सरपंच दिव्यांश भारद्वाज को बुलाया। दिव्यांश ने अपनी मां शोभा भारद्वाज को सरपंच का चार्ज सौंपा।

पंचायत में कार्यभार संभालने के बाद सरपंच शोभादेवी भारद्वाज अपने परिवार जनों के साथ।
पंचायत में कार्यभार संभालने के बाद सरपंच शोभादेवी भारद्वाज अपने परिवार जनों के साथ।

बोलीं- 5 साल का रोडमैप बनाकर आवां को वर्ल्ड क्लास विलेज बनाएंगे

पदभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच शोभा भारद्वाज ने कहा कि वे सभी वार्ड पंचों और अनुभवी लोगों से राय लेकर अगले 5 साल का रोडमैप तैयार करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि आवां को वर्ल्ड क्लास विलेज बनाया जाए।

गांव में इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा रही। लोगों की जुबान पर एक ही बात थी- आवां में अबकी बार, लुगायां का राज है।

सरपंच शोभा देवी भारद्वाज को 51 किलो की माला पहनाते ग्रामीण।
सरपंच शोभा देवी भारद्वाज को 51 किलो की माला पहनाते ग्रामीण।

12 साल बाद फिर सरपंच बनीं शोभा, परिवार से अब तक 4 बार सरपंच

शोभा देवी भारद्वाज 12 साल बाद फिर सरपंच बनी हैं। इस परिवार से सबसे पहले उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज वर्ष 2000 में सरपंच बने थे। उस दौरान गांव में विकास के कई काम करवाए गए।

इसके बाद वर्ष 2005 में सामान्य महिला सीट होने पर उनकी पत्नी शोभा देवी भारद्वाज सरपंच बनीं। उन्होंने भी गांव में कई नए काम करवाए। फिर वर्ष 2020 में परिवार की ओर से पहले करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए उनके बेटे दिव्यांश भारद्वाज को सरपंच चुना गया।

अब वर्ष 2026 में सामान्य महिला सीट होने पर ग्रामीणों की मांग पर निवर्तमान सरपंच दिव्यांश एम. भारद्वाज की मां शोभा देवी ने चुनाव लड़ा। उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के भाई की पत्नी को हराकर जीत दर्ज की और दूसरी बार सरपंच बनीं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links