सरपंच-सचिव के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से बनाए पट्टे:उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी

उदयपुर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में भुवाणा सरपंच और सचिव की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर पट्टे बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार रात को तीन आरोपियों को पकड़ा है।

.

अब पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार करने और इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

आरोपियों के नाम दुर्गा शंकर(47) पुत्र रामचन्द्र पालीवाल, मोहन सिंह(52) पुत्र लालसिंह राजपूत और भेरू सिंह(51) पुत्र गोविंद सिंह राजपूत है। तीनों आरोपी झाड़ोल थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा के रहने वाले हैं।

आरोपियों से फर्जी डॉक्यूमेंट भी किए बरामद

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इस फर्जी मोहर और पट्टे बनाने में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे जांच जारी है।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी उदयपुर विकास प्राधिकरण के आरआई राजेश मेहता ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि प्राधिकरण के स्वामित्व एवं खाते की राजस्व ग्राम भुवाणा, तहसील बड़गांव में भूमि है। जो प्राधिकरण ने नियमानुसार निजी खातेदार से अवाप्त की गई थी।

इस भूमि पर भूखंडों की स्कीम बनाकर सार्वजनिक नीलामी द्वारा भूखंडों का विक्रय किया गया था। आरोपी दुर्गाशंकर, मोहन सिंह और भे​रूसिंह ने इस भूखंड के फर्जी पट्टे बना लिए। जिसमें सरपंच और सचिव की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर का उपयोग किया।

पट्टों में राजस्थान ग्राम पंचायत नियम 1963 का उल्लेख था, जबकि इसकी जगह वर्तमान में राजस्थान पंचायतराज नियम 1996 लागू है। ऐसे में 1963 के नियमों का उल्लेख करना ही फर्जी होने का प्रमाण साबित हुआ।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links