- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Auraiya
- Auraiya Road Accident | Mother Dies After Bike Hits Auto In Achhalda
बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल:औरैया में ऑटो से बेटे के साथ घर लौट रही थी
- कॉपी लिंक

अछल्दा कस्बे के मोहल्ला पुराना अछल्दा निवासी मोहिनी (40) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। वह मंगलवार शाम अपने 12 वर्षीय बेटे आयुष के साथ बिधूना में बुआ के घर से ऑटो से लौट रही थीं। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर चिरैहा गांव के पास पीछे से आई बा
सीएचसी में हुआ प्राथमिक इलाज
हादसे के बाद ऑटो चालक दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गया। वहां डॉ. गौरव ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मोहिनी के चेहरे और सिर पर चोटें आई थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया, जबकि आयुष को प्राथमिक उपचार दिया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
चिचौली अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। वह विनय उर्फ बीनू सेंगर की पत्नी थीं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















