- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Badaun
- Budaun Road Accident: Car Hits Tractor Trolley Near Mela Kakoda
मेला ककोड़ा जा रही कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:बदायूं में हादसे में एक की मौत, चालक समेत आठ लोग घायल
- कॉपी लिंक

बदायूं में मेला ककोड़ा जा रही ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार डब्ल्यू राम की मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
हादसा मंगलवार सुबह कादरचौक थाना क्षेत्र में असरासी से पहले हुआ। वजीरगंज नगर पंचायत के वार्ड एक निवासी डब्लूराम (28) पुत्र महेश चंद्र अपनी पत्नी प्रिया (25), बेटे मिक्की (10), चचेरे भाई जतन (26) पुत्र रामबाबू, उनकी पत्नी बबीता, बेटे वंश और आठ माह के बेटे ध्रुव के साथ ईको कार से मेला ककोड़ा जा रहे थे।
कार में परिवार की भतीजी आरती (20) पुत्री इंद्रपाल भी सवार थीं। कार विनीत चला रहा था। असरासी के पास कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डब्ल्यू राम की मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रिया, बेटा मिक्की, चचेरे भाई जतन, उनकी पत्नी बबीता, बेटे वंश और ध्रुव, भतीजी आरती और चालक विनीत घायल हुए। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने डब्ल्यू राम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















