- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ballia
- Ballia DM Voter List Revision Visit | BLO Door To Door Campaign Update
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कम लोग पहुंचे:बलिया डीएम ने बूथ पर पहुंचकर लिया जायजा, बीएलओ अब घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
- कॉपी लिंक

बलिया के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर रविवार को भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का काम जारी रहा। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कई बूथों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची
पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ ने बताया कि शनिवार की तुलना में रविवार को बूथों पर कम लोग पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहीं में ड्यूटी कर रहीं बीएलओ कृष्णा देवी ने बताया कि दो दिनों में चार लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इनमें दो नाम शनिवार और दो रविवार को शामिल किए गए।

शाम 4 बजे तक बूथों पर बैठ रहे बीएलओ
कृष्णा देवी ने बताया कि बीएलओ शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहते हैं, लेकिन नाम जुड़वाने के लिए बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना पड़ेगा, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें।
डीएम ने बूथों पर पहुंचकर लिया जायजा
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़े जाएं।
घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से करें संपर्क
डीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क करने और उन्हें नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए।






















