- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Kartik Purnima Snan | Bareilly Ramganga Chaubari Ghat Crowds & Security
बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़:नहाने के बाद लोगों ने मंदिर जाकर पूजा की,परिवार के लिए मांगा आशीर्वाद
- कॉपी लिंक

कार्तिक पूर्णिमा पर बरेली के रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लाखों श्रद्धालु रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
घाट पर मिनी कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड की टीमें तैनात हैं। पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
अलग-अलग घाटों पर स्नान, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्नान घाट तैयार किए गए हैं। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। मेले में अपनों से बिछड़ने वाले लोगों की मदद के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है।
एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तैनात
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एसपी सिटी चिराग जैन और एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है। नदी में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
1. हेडलाइन
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















