बुजुर्ग पिता ने बेटे पर लगाया धमकी देने का आरोप:बोले- जमीन पर खेती नहीं करने देता, डर के कारण रिश्तेदारों के यहां रह रहे

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
सूर्यमणि ने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। - Dainik Bhaskar
सूर्यमणि ने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।

खानापुर निवासी सूर्यमणि गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे कमलेश कुमार के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने और जमीन पर खेती नहीं करने देने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने

.

सूर्यमणि ने पत्र में अपनी उम्र 78 साल बताते हुए खुद को कमजोर बताया। उनके मुताबिक, आपसी समझौते के तहत उन्होंने बेटे को रास्ता और खेती के लिए कुछ जमीन दी थी। इसके बावजूद कमलेश उन्हें अपनी जमीन पर खेती नहीं करने देता और हैंडपंप का इस्तेमाल करने से रोकता है। रास्ते से आने-जाने को लेकर भी बार-बार विवाद करता है।

पंचायत में समझौते के बाद भी विवाद का आरोप

सूर्यमणि का आरोप है कि कमलेश ने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत के जरिए समझौता भी हुआ था, लेकिन बाद में बेटा इससे मुकर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर बेटा गला दबाकर मारने की धमकी देता है।

डर के कारण रिश्तेदारों के यहां रह रहे बुजुर्ग

सूर्यमणि के मुताबिक, डर के कारण वह कई दिनों से घर से बाहर हैं और रिश्तेदारों के यहां रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी अधिकारियों को पत्र देकर समस्या बताई थी, लेकिन न्याय नहीं मिला। उन्होंने अपनी 15 बिस्वा जमीन पर खेती नहीं करने देने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह बाप-दादा के समय से इस जमीन के भूमिधर काश्तकार हैं, लेकिन उन्हें एक इंच जमीन पर भी खेती नहीं करने दी जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links